Explore

Search

October 20, 2026 12:53 am

मुठभेड़ में दो नक्सली ढेर, एक जवान शहीद

बीजापुर। बीजापुर और दंतेवाड़ा जिले की सीमा पर थाना गंगालूर क्षेत्र में गुरुवार सुबह मुठभेड़ में सुरक्षा बलों व जवानों ने दो नक्सलियों को ढेर कर दिया गया है। मुठभेड़ में एक जवान के शहीद होने की जानकारी मिल रही है।


गुरुवार सुबह करीब सात बजे से नक्सलियों और सुरक्षा बलों के बीच लगातार फायरिंग हो रही है। मुठभेड़ स्थल से सुरक्षा बलों ने दो नक्सलियों के शव बरामद किए हैं। इसके अलावा भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद भी जब्त किया गया है। अभियान के दौरान बीजापुर डीआरजी (डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड) का एक जवान शहीद हो गया। आसपास के इलाके में मुठभेड़ और सर्च आपरेशन जारी है। मुठभेड़ स्थल में स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है। सुरक्षा बलो का सर्चिंग जारी है।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS