Explore

Search

July 1, 2025 9:05 pm

R.O.NO.-13250/14

Advertisement Carousel

महिला सुरक्षा को मजबूती: सीएम साय ने किया जशपुर में महिला थाना का वर्चुअल लोकार्पण

जशपुर, 11 मार्च 2025 महिलाओं की सुरक्षा और त्वरित न्याय प्रदान करने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य में पांच नए महिला थानों की स्थापना की है। इसी क्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस राज्य पुलिस अकादमी, चंद्रखुरी से जशपुर महिला थाना का वर्चुअल लोकार्पण किया। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, पुलिस महानिदेशक अरुण देव गौतम, ओएसडी राहुल भगत सहित वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

WhatsApp Image 2025-06-30 at 22.08.13_4c6b1664
WhatsApp Image 2025-06-30 at 22.08.13_6350de1c
WhatsApp Image 2025-06-30 at 22.08.13_6dc79aad
WhatsApp Image 2025-06-30 at 22.08.13_fe49f8b4

लोकार्पण के बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार सोनी द्वारा एसडीओपी कार्यालय परिसर, जशपुर में स्थित महिला थाना का विधिवत शुभारंभ किया गया।

WhatsApp Image 2025-06-30 at 22.08.15_d51e7ba3
WhatsApp Image 2025-06-30 at 22.08.14_1c66f21d
WhatsApp Image 2025-06-30 at 22.08.14_eaaeacde

महिला थाना का उद्देश्य

महिला थाना का प्राथमिक उद्देश्य महिलाओं को सुरक्षा एवं त्वरित न्याय प्रदान करना है। यहां महिला अधिकारियों और कर्मचारियों की नियुक्ति की गई है, जिससे पीड़ित महिलाएं अपनी समस्याएं बिना किसी झिझक के साझा कर सकें और उन्हें एक सुरक्षित वातावरण मिले। वर्तमान में महिला थाना जशपुर में निरीक्षक आशा तिर्की को प्रभारी अधिकारी नियुक्त किया गया है, जिनके साथ दो महिला प्रधान आरक्षक, चार महिला आरक्षक और एक आरक्षक की तैनाती की गई है।

महिला सुरक्षा के लिए उठाए गए अन्य कदम

इससे पहले भी महिलाओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री निवास बगिया से “नोनी रक्षा रथ” का शुभारंभ किया गया था।

इसके तहत जशपुर पुलिस ने हेल्पलाइन नंबर 9479128400 जारी किया, जिससे पीड़ित महिलाएं फोन पर अपनी शिकायत दर्ज करा सकती हैं।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने कहा कि महिला थाना की स्थापना से महिला संबंधी अपराधों के निराकरण में तेजी आएगी और “नोनी रक्षा दल” भी पूर्ववत सक्रिय रहेगा। उन्होंने यह भी आश्वस्त किया कि महिला सुरक्षा के लिए जारी हेल्पलाइन नंबर पहले की तरह कार्यरत रहेगा।

इस अवसर पर एसडीओपी जशपुर चंद्रशेखर परमा, रक्षित निरीक्षक अमरजीत खूंटे, निरीक्षक आशा तिर्की सहित महिला थाना के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

CRIME NEWS

BILASPUR NEWS