Explore

Search

January 20, 2026 2:19 am

छत्तीसगढ़ विधानसभा का सत्र हुआ प्रारंभ: राज्यपाल ने सरकार की एक साल की उपलब्धियों और विकास योजनाओं पर किया फोकस


रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के पंचम सत्र की शुरुआत हो गई है। सत्र को संबोधित करते हुए राज्यपाल रमेन डेका ने राज्य सरकार की एक साल की उपलब्धियों, विकास योजनाओं और भविष्य की प्राथमिकताओं पर प्रकाश डाला। राज्यपाल ने कहा कि विधानसभा लोकतंत्र का मंदिर है। राज्यपाल ने सरकार की विकासोन्मुखी नीतियों, महिला सशक्तिकरण, कृषि, शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यटन और अधोसंरचना पर विशेष ध्यान देने की प्रतिबद्धता जताई।

केंद्र सरकार की योजनाओं के सहयोग से छत्तीसगढ़ को विकसित राज्य बनाने के लक्ष्य की पुष्टि की। विकास कार्यों के संचालन व क्रियान्वयन के लिए जनप्रतिनिधियों की सराहना की। छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण के 25वें स्थापना वर्ष को अटल निर्माण वर्ष के रूप में मनाने की घोषणा राज्यपाल ने की। आर्थिक और अधोसंरचना विकास की चर्चा करते हुए कहा कि ट्रिपल इंजन सरकार (केंद्र, राज्य और स्थानीय निकायों) के समन्वय से विकास तेज़ी से आगे बढा है।

लंबित परियोजनाओं को पुनः शुरू कर अर्थव्यवस्था को पुनर्जीवित करने की बात कही। रेलवे, सड़क और हवाई सेवाओं के विस्तार में केंद्र सरकार के सहयोग से तेज़ी लाई गई। औद्योगिक नीति में स्थानीय रोजगार और ग्रीन उद्यमों को बढ़ावा देने के विशेष प्रावधान। उन्होंने कहा कि किसानों के खाते में 1 लाख करोड़ रुपये से अधिक की राशि अंतरित। 3,100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से समर्थन मूल्य पर किसानों की धान खरीदी का रिकॉर्ड बनाया। जैविक खेती को प्रोत्साहन और क्लाइमेट-रेसिलिएंट फसलों के लिए अनुसंधान की बात कही।


महिला सशक्तिकरण की चर्चा करते हुए कहा कि महतारी वंदन योजना के तहत 69.54 लाख महिलाओं को 1,000 रुपये प्रति माह की सहायता राज्य सरकार द्वारा दी जा रही है। स्व-सहायता समूहों को ऋण और रेडी-टू-ईट फूड निर्माण में महिलाओं की सक्रिय और प्रभावी भागीदारी रही है। युवाओं और रोजगार को लेकर कहा कि स्टार्टअप इकोसिस्टम और आईटी सेक्टर को बढ़ावा देने के लिए विशेष योजनाओं का संचालन किया जा रहा है।

युवाओं को नौकरी देने के लिए 9,000 सरकारी पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू की गई है। शिक्षा और स्वास्थ्य पर चर्चा करते हुए कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत 18 स्थानीय भाषाओं में शिक्षा का प्रावधान किया गया है। पीएमश्री विद्यालयों की स्थापना और पाठ्यक्रम में कौशल विकास को जोड़ा गया है। आयुष्मान भारत योजना के तहत 77 लाख परिवारों को स्वास्थ्य सुरक्षा राज्य सरकार द्वारा दी जा रही है। टीबी उन्मूलन के लिए 100 दिवसीय निक्षय निरामय अभियान चलाया जा रहा है।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS