रायपुर।रायपुर पुलिस ने बीती रात अटल नगर नवा रायपुर में ड्रंक एंड ड्राइव के खिलाफ सख्त अभियान चलाया। इस दौरान 23 वाहन चालकों को शराब के नशे में वाहन चलाते पकड़ा गया, जिनके खिलाफ मोटरयान अधिनियम की धारा 185 के तहत कार्रवाई कर प्रकरण कोर्ट भेजा गया।
यह विशेष अभियान पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायपुर डॉ. लाल उमेद सिंह के निर्देशानुसार चलाया गया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात) डॉ. प्रशांत शुक्ला के मार्गदर्शन में यातायात पुलिस, थाना तेलीबांधा, मंदिर हसौद एवं राखी पुलिस टीम ने मिलकर श्रीराम मंदिर, फुंडहर चौक और एयरपोर्ट टर्निंग पर नाकेबंदी कर सघन चेकिंग की।
लाइसेंस होंगे निलंबित, कोर्ट में पेश होंगे वाहन चालक

अभियान के तहत पकड़े गए सभी 23 वाहन चालकों के लाइसेंस निलंबन के लिए परिवहन विभाग को भेजे जा रहे हैं। वहीं, सभी मामलों को न्यायालय में पेश किया जाएगा।
यातायात सुरक्षा में बड़ा खतरा
पुलिस के अनुसार, ड्रंक एंड ड्राइव सड़क दुर्घटनाओं का एक प्रमुख कारण है, जो न केवल वाहन चालक बल्कि अन्य राहगीरों के लिए भी खतरनाक साबित हो सकता है। रायपुर पुलिस यातायात नियमों को सख्ती से लागू करने और सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए लगातार ऐसे अभियान चला रही है।
शराब पीकर वाहन चलाने वालों की सूची

अभियान के दौरान पकड़े गए नशे में वाहन चलाने वाले 23 व्यक्तियों की सूची इस प्रकार है:
1. CG 07 CD 0371 – मुकेश कुमार
2. CG 04 HW 1451 – रंजन मिश्रा
3. CG 11 AH 7626 – श्याम अवस्थी
4. CG 25 L 4600 – गौरव राघव
5. CG 12 AS 3852 – जगत राम
6. CG 04 MS 1536 – पराग तिवारी
7. CG 07 CT 8600 – अनीज कुमार
8. CG 11 BJ 8055 – ब्रिशांक
9. CG 04 NW 3194 – दीपेश सोनी
10. CG 04 NA 3717 – धनंजय जयसवाल
11. CG 04 DP 8721 – पूनाराम
12. CG 04 KP 2861 – ललित
13. CG 04 KP 1281 – बब्बन मांझी
14. CG 04 PX 9310 – संजू
15. CG 04 ND 8043 – नवीन गेड़ाम
16. CG 17 C 3460 – अभिषेक सिंह
17. CG 10 AC 1149 – अर्जुन बरई
18. CG 10 BK 9996 – देवेंद्र कुमार
19. CG 04 PH 0794 – आकाश सोनकर
20. CG 04 MS 2750 – नितेश मंदानी
21. CG 04 QB 2047 – अमितेश खत्री
22. CG 10 AK 6790 – स्वरित टंडन
23. CG 04 NG 5989 – मोती महिलांगे

रायपुर पुलिस लाल उमेंद सिंह ने शहरवासियों से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें और शराब पीकर वाहन न चलाएं, अन्यथा कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Author: Ravi Shukla
Editor in chief