Explore

Search

March 3, 2026 12:41 am

दशगात्र के दिन विधवा को सफेद साड़ी पहनाने को लेकर विवाद, मारपीट


बिलासपुर। मस्तूरी क्षेत्र के देवगांव में दशगात्र के दिन विधवा को सफेद साड़ी पहनाने को लेकर विवाद हो गया, जो मारपीट में बदल गया। इस दौरान महिला की ससुराल पक्ष वालों ने उसकी पिटाई कर दी। साथ ही बीच-बचाव करने आए उसके मायके वालों से भी मारपीट की। घटना के बाद दोनों पक्षों ने मस्तूरी थाने में शिकायत दर्ज कराई है। इस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।



देवगांव निवासी सोनिया खांडेकर रोजी-मजदूरी कर परिवार चलाती हैं। दस दिन पहले उनके पति सरोज खांडेकर का निधन हो गया था। शनिवार को उनके पति का दशगात्र था, जिसमें सोनिया के मायके वाले भी शामिल हुए। दोपहर करीब दो बजे सोनिया की सास चांद बेबी ने उसे सफेद साड़ी पहनकर नदी स्नान के लिए चलने को कहा। इस पर सोनिया के मायके पक्ष ने  स्नान के बाद सफेद साड़ी पहनाने की बात कही। इसी बात को लेकर सोनिया के नंदोई आनंद जोशी, ननद दीपिका जोशी और देवर शैलेंद्र खांडेकर ने विवाद शुरू कर दिया। देखते ही देखते विवाद बढ़ा और गाली-गलौज के बाद सोनिया के साथ मारपीट शुरू हो गई। इसे देखकर सोनिया की बड़ी बहन भगवती रात्रे और भाभी उषा बंजारे बीच-बचाव करने आईं, तो उनके साथ भी मारपीट की गई।

वहीं, आनंद जोशी ने आरोप लगाया कि सफेद साड़ी को लेकर सोनिया और उसकी बहन ने उन पर हमला किया। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है और जांच जारी है।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS