Explore

Search

November 1, 2026 4:19 am

ट्रक और पिकअप में आमने-सामने भिड़ंत, पुलिस ने घायलों को बचाया

जशपुर, 20 फरवरी 2025 – आज सुबह गम्हरिया स्कूल के पास एक तेज रफ्तार ट्रक और फल लदी पिकअप में आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में दोनों वाहन चालकों को गंभीर चोटें आईं, और वे अपने-अपने वाहनों में फंस गए।

सूचना मिलते ही एसडीओपी जशपुर चंद्रशेखर परमा कोतवाली पुलिस स्टाफ के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए घायलों को बाहर निकालने का प्रयास किया। ट्रक चालक को तुरंत अस्पताल भेज दिया गया, जबकि पिकअप चालक गंभीर रूप से घायल होने के कारण वाहन में फंसा हुआ था।

पुलिस टीम और स्थानीय लोगों की मदद से गैस कटर का उपयोग कर पिकअप के दरवाजे को काटा गया और चालक को सुरक्षित बाहर निकाला गया। तत्पश्चात, उसे एम्बुलेंस से जिला अस्पताल भेजा गया।

घटनास्थल पर पुलिस ने यातायात व्यवस्था को सुचारू करने का कार्य भी किया। इस पूरे रेस्क्यू ऑपरेशन में एसडीओपी चंद्रशेखर परमा, सहायक उप निरीक्षक चंद्र प्रकाश त्रिपाठी, आरक्षक रवि, यातायात पुलिस स्टाफ और हाईवे पेट्रोलिंग टीम की सराहनीय भूमिका रही।

फिलहाल, दोनों घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है, और पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS