Explore

Search

March 20, 2026 10:10 am

ब्राह्मण युवा आयाम ने 31 बटुकों का विधि-विधान से कराया उपनयन संस्कार

बिलासपुर। ब्राह्मण युवा आयाम बिलासपुर द्वारा मुस्कान भवन, सरकंडा में 31 बटुकों का पूरे विधि-विधान से उपनयन संस्कार संपन्न कराया गया। इस पवित्र अनुष्ठान में रायपुर, बिलासपुर, जांजगीर-चांपा, बलौदा बाजार, लोरमी, मुंगेली और शक्ति सहित प्रदेशभर से बटुकों और विप्रजनों ने भाग लिया। आयोजन में 500 से अधिक विप्रजन उपस्थित रहे।



ब्राह्मण युवा आयाम के प्रदेश अध्यक्ष ज्योतिन्द्र उपाध्याय ने बताया कि संगठन समाज के हित में विभिन्न धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन करता है, जिनमें उपनयन संस्कार एक महत्वपूर्ण अनुष्ठान है। अब तक 500 से अधिक बटुकों का उपनयन संस्कार ब्राह्मण युवा आयाम द्वारा संपन्न कराया जा चुका है। उपनयन संस्कार में मुख्य आचार्य पं. चंद्रशेखर मिश्रा और सह आचार्य पं. रविन्द्र उपाध्याय ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ बटुकों को जनेऊ संस्कार, तिलक और छोटी का महत्व बताया। वैदिक रीति-रिवाजों के अनुसार मंत्रों के साथ विधिवत संस्कार संपन्न किया गया, जिससे बटुकों को धार्मिक और सांस्कृतिक मूल्यों की शिक्षा मिली। ब्राह्मण युवा आयाम द्वारा हर वर्ष इस तरह के धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं, जिससे समाज में वैदिक परंपराओं का प्रचार-प्रसार हो और युवा पीढ़ी अपनी संस्कृति से जुड़े। इस अवसर पर ब्राह्मण युवा आयाम के अध्यक्ष ज्योतिन्द्र उपाध्याय, रविन्द्र उपाध्याय, विष्णु शुक्ला, रतिन्द्र उपाध्याय, सौरभ तिवारी, आकाश तिवारी, डॉ. क्रांति शास्त्री, हर्ष तिवारी, कमलेश दुबे, सचिन कुमार पाण्डेय, शुभम पाठक, ऋषभ शर्मा, संतोष उपाध्याय और सार्थक उपाध्याय उपस्थित रहे।

महिला विंग की सक्रिय भागीदारी

कार्यक्रम में ब्राह्मण युवा आयाम की महिला विंग से मुक्ता उपाध्याय, डॉ. वीणा तिवारी, रजनी शुक्ला, स्वाति उपाध्याय, भाव्या शुक्ला, गंगेश्वरी शर्मा और रिमझिम दुबे ने सक्रिय भूमिका निभाई। सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने इस आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS