Explore

Search

March 6, 2026 8:58 am

घरेलू विवाद में पत्नी की हत्या, पति बेटी संग फरार

बिलासपुर। कोटा क्षेत्र के ग्राम सलका में एक दिल दहला देने वाली घटना में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी। बताया जाता है कि सोमवार शाम को पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था, जिसके बाद पति ने अपनी पत्नी पर लाठी से हमला कर दिया। हमले में गंभीर रूप से घायल महिला की मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी पति अपनी 10 महीने की बेटी को लेकर मौके से फरार हो गया।
पुलिस ने किया मामला दर्ज:
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने बताया कि मृतका का नाम समुद्री बाई (43 वर्ष) है और आरोपी पति का नाम मैकु धनवार (45 वर्ष) है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।
बेटी गोद लेने के बाद हुआ विवाद:
गांव वालों ने बताया कि मैकु और समुद्री की शादी को कई साल हो गए थे, लेकिन उनके कोई संतान नहीं थी। इसके बाद उन्होंने अपनी भांजी को गोद लिया था। बताया जाता है कि गोद ली हुई बेटी को लेकर दोनों के बीच अक्सर विवाद होता रहता था।
पुलिस कर रही है जांच:
पुलिस ने इस मामले में हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए कई टीमें गठित की गई हैं। पुलिस आरोपी के संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। पुलिस ने बताया कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS