Explore

Search

February 22, 2026 5:10 am

छत्तीसगढ़ में बड़ा नक्सल अटैक- दंतेवाड़ा डीआरजी के 8 जवान शहीद, आईडी ब्लास्ट से फोर्स की गाड़ी उड़ाई

बीजापुर। छत्तीसगढ़ में सोमवार को बड़ा नक्सली अटैक हुआ। सर्चिंग टीम पर अटैक होने दंतेवाड़ा डीआरजी के 8 जवान सहित 9 शहीद हो गए। आपरेशन के बाद जवान वापस लौट रहे थे। घटना के बाद आईजी बस्तर सुंदरराज बीजापुर के लिए रवाना हो गए हैं। नक्सल चीफ विवेकानंद सिन्हा ने आठ जवानों के शहीद होने की पुष्टि की है। जानकारी मिली है कि डीजीपी अशोक जुनेजा हेलिकाप्टर से बीजापुर रवाना हो रहे हैं।

नक्सलियों ने बड़ी घटना को अंजाम दिया है। बारूदी सुरंग विस्फोट करके पुलिस की गाड़ी उड़ा दी। गाड़ी में सात जवान बैठे थे, सभी शहीद हो गए हैं। बीते तीन दिनों से दंतेवाड़ा, नारायणपुर और बीजापुर की ज्वाइंट आपरेशन चलाया जा रहा था। आपरेशन के बाद सर्चिंग पार्टी वापस लौट रही थी। दोपहर तकरीबन ढाई बजे बीजापुर के थाना कुटरू इलाके में अंबेली गांव के पास नक्सलियों ने ब्लास्ट कर दिया। एडीजी नक्सल विवेकानंद ने आठ जवानों की शहादत की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि बस्तर के बीजापुर में अब से कुछ देर पहले एक बारुदी सुरंग विस्फोट हुआ। इसमें गाड़ी में बैठे सभी आठ जवान शहीद हो गए हैं। जवानों के साथ ही वाहन का ड्राईवर भी शहीद हुआ है।


जहां से पुलिस की सर्चिंग पार्टी निकलने वाली थी, इसकी खबर नक्सलियों तक पहुंच गई थी। लिहाजा नक्सलियों ने एंबुश लगा दिया था। वाहन के गुजरते वक्त ब्लास्ट कर दिया। इस बीच फोर्स पर नक्सलियों ने फायरिंग भी की।
घटना की खबर मिलने के बाद जगदलपुर से आईजी बस्तर सुंदरराज बीजापुर के लिए रवाना हो गए हैं। डीजीपी अशोक जुनेजा हेलिकाप्टर से बस्तर रवना हो रहे हैं।
घटना स्थल से जवानों के शव लाने के लिए आसपास के जिलों से फोर्स की बैकअप पार्टी रवाना किया गया है।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS