Explore

Search

September 13, 2025 11:58 am

R.O. N0.17

Advertisement Carousel

धान खरीदी केन्द्र चलो अभियान के बिलासपुर जिला प्रभारी विधायक अटल श्रीवास्तव, पूर्व विधायक श्रीमती रश्मि सिंह ने धान खरीदी केंद्रों का किया निरीक्षण

बिलासपुर।  धान खरीदी केन्द्र चलो अभियान के बिलासपुर जिला प्रभारी विधायक अटल श्रीवास्तव, पूर्व विधायक श्रीमती रश्मि सिंह
कोटा विधानसभा के करगीखुर्द धान खरीदी केन्द्र पहुंचकर प्रभारियों ने किया औचक निरीक्षण और बताया कि धान खरीदी केन्द्रो में अव्यवस्था, बारदाने की कमी, सरकार धान खरीदी को लेकर गंभीर नहीं है ।
प्रदेश कांग्रेस कमेंटी ने बिलासपुर जिले के लिए धान खरीदी केन्द्र चलो अभियान के तहत बिलासपुर जिले हेतु कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव एवं तखतपुर के पूर्व विधायक श्रीमती रश्मि आशिष सिंह को प्रभारी नियुक्ति किया गया। कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव आज श्रीमती रश्मि सिंह एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेंटी अध्यक्ष आदित्य दीक्षित के साथ सेवा सहकारी समिति करगीखुर्द पहुंचकर औचक निरीक्षण किया और धान बेचने आये किसानों से बातचीत की।
प्रभारी एवं विधायक अटल श्रीवास्तव ने बताया कि पूरे जिले में जल्द ही कांग्रेस के पदाधिकारी किसानों की समस्याओं को जानने और सहायता करने हेतु धान केन्द्र पहुंचेगे। जिला कांग्रेस कमेंटी, ब्लॉक कांग्रेस कमेंटी विधानसभा के विधायक या विधायक प्रत्याशी संगठन के पदाधिकारियों के साथ रहेंगे। विधायक अटल श्रीवास्तव ने बताया कि आज कोटा विधानसभा क्षेत्र के करगीखुर्द धान खरीदी केन्द्र पहुंचकर किसानों से बातचित की, किसानों ने समस्या की बात करते हुए बताया कि टोकन कटने से लेकर धान तौलने तक अव्यवस्था का आलम है। बारदाने की कमी है, आधा बारदाना किसानों को खुद खरीदना पड़ रहा है। किसानों ने बताया कि सरकार बारदाने समिति के माध्यम से 95रू की दर पर उपलब्ध करा रही है वही टोकन प्राप्त करने में भी किसानों को परेशानी हो रही है आनलाईन टोकन प्राप्त करने में अधिकतर समय सर्वर डाउन रहता है। चर्चा के दौरान अटल श्रीवास्तव एवं रश्मि सिंह की उपस्थिति में खैरझिटी के किसान ने बताया कि गतवर्ष इसी रकबे में 56 क्विंटल धान की खरीदी हुई इस वर्ष मेरा रकबा कम कर केवल 26 क्विंटल धान ही खरीदी हो रही है। इसी प्रकार बरद्वार के किसान ने जानकारी दी कि गतवर्ष मैने 80 क्विंटल धान बेचा था इस वर्ष रकबा घटकार केवल 68 क्विंटल धान ही लिया जा रहा है। गिरदौरी के माध्यम से रकबा काटकर कम धान किसानों से लिया जा रहा है। किसानों ने प्रभारियों के समक्ष यह भी कहा कि मोदी गांरटी के नाम पर 3100रू प्रति क्विंटल एकमुस्त देने की बात की गई थी जबकि 2300 रू. प्रति क्विंटल ही भुगतान किया जा रहा है वह भी 72 घंटे में प्राप्त नहीं हो रहा है।
विधायक अटल श्रीवास्तव एवं श्रीमती रश्मि सिंह ने कहा कि सरकार को 3217रू में धान खरिदना चाहिए क्योंकि 117रू की वृद्धि केन्द्र सरकार ने समर्थन मुल्य की वृद्धि की है। कांग्रेस की भूपेश सरकार ने 2500रू प्रति क्विंटल की घोषणा की थी समर्थन मुल्य बढ़ने के कारण 2640रू प्रति क्विंटल धान की खरीदी की गई थी। यह सरकार किसान विरोधी है, 14 नवम्बर से आज दिनांक 3 दिसम्बर तक केवल 20 लाख टन धान की खरीदी प्रदेश में हुई है। लगभग 1 लाख टन प्रतिदिन के हिसाब से ही धान की खरीदी हो पा रही है जबकि लक्ष्य 160 लाख मिट्रिक टन का है और 31 जनवरी तक अंतिम तारिख है, कुल 47 कार्यदिवस ही मिलेंगे आखिर खरीदी कैसे होगी। सरकार धान नहीं खरीदना चाहती कांग्रेस किसानों के साथ है और दाना-दाना खरीदी कर किसानों की लड़ाई कांग्रेस लडे़गी।
अटल श्रीवास्तव रश्मि सिंह के साथ ब्लॉक अध्यक्ष आदित्य दीक्षित, विधायक प्रतिनिधि कुलवंत सिंह, ब्लॉक महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती वीणा मसीह, वरिष्ठ नेता सुरेश चौहान, अरूण त्रिवेदी, संतोष मिश्रा, संजू सिंह चौहान, आनंद अग्रवल, रिंकू दीक्षित, जनपद सदस्य विजय जयसवाल भास्कर साहू, दिलीप श्रीवास, चोलाराम नायक, विशेष गुप्ता, अनिल मसीह सहित कांग्रेस के ब्लॉक जोन सेक्टर जोन के पदाधिकारी उपस्थित थे।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

CRIME NEWS

BILASPUR NEWS