Explore

Search

October 28, 2026 3:47 pm

अशांति फैलाने वाले गुंडों और बदमाश उपद्रवियों पर तारबाहर पुलिस की कार्यवाही आठ गिरफ्तार

स्ट्रीट पेट्रोलिग के दौरान अलग–अलग स्थान से 8 असामाजिक तत्वों को किया गया गिरफ्तार

बिलासपुर ।नवरात्रि त्योहार के मद्देनजर जिले के पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर क्षेत्र में लगातार पेट्रोलिंग कर शांति व्यवस्था बनाए रखने तथा असामाजिक तत्वों पर कड़ी कार्रवाई जारी है । इसी क्रम में तारबाहर टीआई जे पी गुप्ता ने एक टीम थाना क्षेत्र में स्ट्रीट/ पैदल पेट्रोलिग के लिए रवाना किया टीम के द्वारा पेट्रोलिंग के दौरान अलग अलग स्थानों पुराना बस स्टैंड, देशी शराब भट्टी, राजीव कंपलेक्स के आसपास से अशांति फैलाने वाले 8 बदमाश उपद्रवियों को पकड़ा गया जिनके विरुद्ध थाना तारबाहर में पृथक पृथक प्रतिबंधात्मक कार्यवाही किया गया

तारबहार टी आई ने बताया कि बिलासपुर पुलिस की अशांति फैलाने वाले गुंडा बदमाशों एवं असामाजिक तत्वों पर लगातार कार्यवाही जारी रहेगी

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS