Explore

Search

October 21, 2026 8:07 pm

एक पेड़ माँ के नाम अभियान: जिले के गांवों में किया गया वृहद पौधारोपण


बिलासपुर, 01 अगस्त 2024/एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत सभी ब्लॉक मुख्यालय और ग्राम पंचायतों में जनप्रतिनिधियों ने महतारी वंदन योजना की हितग्राहियों के साथ वृक्षारोपण किया। बिल्हा ब्लॉक के मोहतरा में आयोजित कार्यक्रम में विधायक  धरमलाल कौशिक, भूपेन्द्र सवन्नी ने महतारी वंदन योजना की हितग्राहियों के साथ पौधारोपण किया ।

जिला पंचायत अध्यक्ष  अरुण सिंह चौहान ने रतनपुर और करपा, जिला पंचायत के सभापति  राजेश्‍वर भार्गव ने ग्राम लोढ़ाबोर ,सभापति  जितेन्द्र पाण्डेय ने पाली में जनपद पंचायत सदस्यों और अन्य जनप्रतिनिधियों के साथ पौधारोपण किया।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS