Explore

Search

October 21, 2026 9:09 pm

डॉ. सुस्कर विपुल विलासराव ने दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी का पदभार ग्रहण किया

se

बिलासपुर – 31 जुलाई’ 2024
डॉ. सुस्कर विपुल विलासराव ने दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी का पदभार आज दिनांक 31 जुलाई’ 2024 को श्री समीर कान्त माथुर से ग्रहण किया । श्री समीर कान्त माथुर वर्तमान में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के उप महाप्रबंधक (सा.) के पद पर पदस्थ हैं एवं वे उप महाप्रबंधक (सा.) के साथ साथ मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी का अतिरिक्त कार्यभार भी देख रहे थे ।

डॉ. सुस्कर विपुल विलासराव भारतीय रेलवे परिचालन सेवा (आईआरटीएस) के 2014 बैच के अधिकारी है । डॉ. सुस्कर विपुल विलासराव मुख्य जनसंपर्क अधिकारी के पद पर पदस्थापना के पूर्व दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, मुख्यालय, बिलासपुर में उप मुख्य वाणिज्य प्रबन्धक (यात्रीसेवा) के पद पर पदस्थ थे । साथ ही ये मध्य रेलवे के सोलापुर, भूसावल व नागपुर रेल मंडल में परिचालन एवं वाणिज्य विभाग के अलग-अलग पदों सहित दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर रेल मंडल में मंडल वाणिज्य प्रबन्धक तथा उप मुख्य परिचालन प्रबन्धक (गतिशक्ति) के पद पर भी कार्य कर चुके हैं ।

*****

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS