Explore

Search

August 9, 2026 12:41 pm

श्रीमती कुमुदिनी द्विवेदी एवं श्री रविन्द्र द्विवेदी ‘विद्या वाचस्पति सारस्वत सम्मान’ (डॉक्टरेट) के लिए चयनित

चांपा: पं. दीनदयाल उपाध्याय विद्यापीठ, मथुरा ने शिक्षा, साहित्य लेखन एवं समाज सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए श्रीमती कुमुदिनी द्विवेदी एवं श्री रविन्द्र द्विवेदी को ‘विद्या वाचस्पति सारस्वत सम्मान’ (डॉक्टरेट) से सम्मानित करने का निर्णय लिया है।
श्रीमती कुमुदिनी द्विवेदी ने शिक्षा के क्षेत्र में अनेक नवाचार किए हैं, और उनके शिक्षा एवं साहित्य पर लेखन ने शिक्षा साहित्यिक जगत में एक महत्वपूर्ण स्थान प्राप्त किया है। उनके द्वारा लिखित पुस्तकों और लेखों ने समाज को एक नई दिशा देने का कार्य किया है, और उन्होंने अनगिनत छात्रों को प्रेरित किया है।
श्रीमती द्विवेदी लायनेस क्लब चांपा के अध्यक्ष/सचिव रहते हुए महिला सशक्तिकरण,नारी शिक्षा,बालिका शिक्षा,व्यावसायिक शिक्षा के क्षेत्र में अनवरत योगदान दिये है जिसके लिए उन्हें महामहिम राज्यपाल के हाथों श्रेष्ठ शिक्षिका का सम्मान 2004 से नवाजा गया है। उल्लेखनीय है श्रीमती कुमुदिनी द्विवेदी जिला शिक्षा अधिकारी, जिला साक्षरता अधिकारी जांजगीर चांपा के रूप में अपने सेवा दायित्वों का बखूबी निर्वहन कर चुकी हैं और अनेकों सम्मान एवं अलंकरण से सम्मानित हैं।

श्री रविन्द्र द्विवेदी ने शिक्षा साहित्य लेखन एवं समाज सेवा के क्षेत्र में अतुलनीय योगदान दिया है। वे विभिन्न शैक्षणिक,साहित्यिक,सामाजिक संगठनों, के माध्यम से समाज के वंचित वर्ग के उत्थान के लिए निरंतर प्रयासरत रहे हैं। उनकी सेवाएं और समर्पण समाज के लिए एक आदर्श प्रस्तुत करते हैं।
विद्या वाचस्पति सारस्वत सम्मान (डाक्टरेट की मानद उपाधि) के लिए द्विवेदी दंपति के चयन होने पर प्रेस क्लब चांपा के अध्यक्ष कुलवंत सिंह सलूजा एवं समस्त पदाधिकारी चांपा निराला साहित्य मंडल,अक्षर साहित्य परिषद एवं समस्त साहित्यिक संस्थान चांपा, समस्त शैक्षणिक संस्थान चांपा, लायंस लायनेस क्लब चांपा एवं विभिन्न सामाजिक साहित्यिक सांस्कृतिक संस्थाओं ने प्रसन्नता जाहिर करते हुए बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS