Explore

Search

November 5, 2026 2:07 pm

राष्ट्रीय चिकित्सा दिवस पर भारतीय डाक विभाग द्वारा चिकित्सकों का सम्मान

बिलासपुर। कल 1 जुलाई 2024 को राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस के विशेष अवसर पर भारतीय डाक विभाग के बिलासपुर संभाग के द्वारा विभिन्न स्तर पर शहरी एवं सुदूर ग्रामीण में अपनी निरन्तर सेवाऐं दे रहे चिकित्सकों को धन्यवाद एवं आभार प्रेषित किया गया इसी क्रम में जन स्वास्थ्य सहयोग अस्पताल गनियारी में देश विदेश से आकर निःशुल्क सेवाए देने वाले चिकित्सकों एवं डॉक्टर होतचंदानी का आभार एवं धन्यवाद किया गया साथ ही प्रधान डाकघर बिलासपुर में डॉक्टर बी आर होतचंदानी मेडिशिन स्पेशलिस्ट के द्वारा सराहनीय प्रयास के तहत समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों को जीवन के महत्त्व से अवगत कराते हुऐ शारीरिक स्वास्थ्य के साथ मानसिक स्वास्थ्य के महत्व को भी बहुत ही रोचक ढंग से आज के खास दिन पर बताया गया.

उक्त खास अवसर पर श्रीमान अधीक्षक डाकघर श्री विनय प्रसाद जी के अलावा अन्य अधिकारीगण एवं भारी संख्या में कर्मचारियों की उपस्थिति थी। उक्त जानकारी श्रीमती सुनीता द्विवेदी जनसमपर्क निरीक्षक प्रधान डाकघर बिलासपुर के द्वारा दी गई।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS