विकसित भारत @2047 के विजन के अनुरूप छत्तीसगढ़ की विकास योजनाओं और नीतिगत पहलों की दी जानकारी
CBN36 रायपुर, 25 नवंबर। छत्तीसगढ़ राज्य नीति आयोग के उपाध्यक्ष गणेश शंकर मिश्रा ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री के पूर्व प्रधान सचिव नृपेंद्र मिश्र से सौजन्य भेंट की। इस दौरान उन्होंने छत्तीसगढ़ में संचालित प्रमुख विकास योजनाओं और नीतिगत पहलों की जानकारी साझा की।
गणेश शंकर मिश्रा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत @2047 के संकल्प के अनुरूप मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश में किए जा रहे विकास कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार विकसित छत्तीसगढ़ के लक्ष्य को लेकर समग्र, समावेशी और सतत विकास की दिशा में निरंतर प्रयास कर रही है।
इस दौरान प्रदेश की विकास योजनाओं, नीतिगत निर्णयों और छत्तीसगढ़ को विकास के नए आयामों तक पहुंचाने के लिए किए जा रहे प्रयासों पर भी चर्चा हुई।
प्रधान संपादक