“महिला कमांडो का संकल्प -सुरक्षित गाँव, जागरूक नागरिक और अपराधमुक्त समाज! सतर्क रहें, सुरक्षित रहें और बलौदाबाजार जिले की ग्राम सुरक्षा में अपना सहयोग दें”
बलौदाबाजार। जिले के विभिन्न ग्रामों में ग्राम सुरक्षा को लेकर महिला कमांडो सक्रिय भूमिका निभा रही हैं। महिला कमांडो सुबह और शाम नियमित गश्त कर गाँवों में सुरक्षा व्यवस्था पर नजर रख रही हैं। असामाजिक तत्वों, सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीकर उत्पात मचाने वालों तथा शांति व्यवस्था भंग करने वाली गतिविधियों पर निगरानी रखी जा रही है।
संदिग्ध व्यक्तियों की सूचना तत्काल पुलिस को दें
ग्राम सुरक्षा को और मजबूत बनाने के लिए ग्रामीणों से अपील की गई है कि गाँव में कोई संदिग्ध व्यक्ति, बाहरी या नया चेहरा दिखाई दे अथवा किसी की गतिविधियां संदेहास्पद लगें, तो उसकी जानकारी तत्काल पुलिस को दें। किसी भी व्यक्ति के साथ भेदभाव किए बिना उसकी गतिविधियों का उचित सत्यापन पुलिस के माध्यम से कराया जाए। कानून अपने हाथ में लेने के बजाय पुलिस को सूचना देना ही उचित कदम है।
📞 पुलिस को सूचना देने के लिए टोल फ्री नंबर: 1800 233 1905
महिला कमांडो की सक्रियता और ग्रामीणों के सहयोग से गाँवों में सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण वातावरण बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की जा रही है। ग्राम सुरक्षा केवल पुलिस या महिला कमांडो की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है।
प्रधान संपादक