Explore

Search

November 3, 2026 9:10 pm

जांजगीर-चांपा में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 130 लीटर महुआ शराब और 1100 किलो महुआ लाहन जब्त

Cbn36 जांजगीर-चांपा। जिले में अवैध शराब निर्माण एवं भंडारण के खिलाफ आबकारी विभाग ने कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग स्थानों से कुल 130 लीटर महुआ शराब और 1100 किलोग्राम महुआ लाहन बरामद किया है। कार्रवाई के दौरान एक अवैध शराब बनाने की भट्ठी भी पकड़ी गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, कलेक्टर जन्मेजय महोबे के निर्देशानुसार एवं प्रभारी सहायक आयुक्त आबकारी योगेश्वर कुमार द्विवेदी के विशेष मार्गदर्शन में 3 नवंबर 2026 को आबकारी विभाग की टीम ने यह कार्रवाई की।

पहली कार्रवाई देवरी सबरिया डेरा में नदी किनारे की गई, जहां से एक चालू शराब भट्ठी के साथ 90 लीटर महुआ शराब एवं 600 किलोग्राम महुआ लाहन बरामद किया गया। वहीं दूसरी कार्रवाई कमरीद सबरिया डेरा में नाला किनारे की गई, जहां से 40 लीटर महुआ शराब एवं 500 किलोग्राम महुआ लाहन जब्त किया गया।

दोनों मामलों में अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(1)(क), 34(1)(च) एवं 34(2) के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है।

उक्त कार्रवाई में आबकारी उपनिरीक्षक विकास पाल सांडे, यिवरेश कुमार, दीपक ठाकुर, मनीष साहू, विजयेंद्र टंडन, गुलशन साहू, देवेंद्र तांडे तथा मुख्य आरक्षक राजेश पांडेय, मुकेश शर्मा, देवदत्त जायसवाल, आरक्षक गीता कमल, अंशु पाटनवार एवं नगर सेना के जवानों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS