भाजपा शिक्षा प्रकोष्ठ बिलासपुर की बैठक में लिया गया निर्णय, सेवानिवृत्त शिक्षकों सहित शिक्षण संस्थानों के प्रमुख होंगे सम्मानित
CBN36 बिलासपुर। भाजपा शिक्षा प्रकोष्ठ बिलासपुर की बैठक भाजपा कार्यालय में संभाग प्रभारी जयकुमार मिश्रा एवं जिला संयोजक राजेश मिश्रा के नेतृत्व में आयोजित की गई। बैठक में शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले शिक्षाविदों, सेवानिवृत्त शिक्षकों और शिक्षण संस्थानों से जुड़े प्रमुखों के सम्मान समारोह के आयोजन को लेकर चर्चा की गई।
बैठक में निर्णय लिया गया कि 13 अक्टूबर 2026 को सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। इसमें शिक्षा प्रकोष्ठ बिलासपुर शहरी से जुड़े सेवानिवृत्त शिक्षक, शिक्षाविद, आत्मानंद स्कूलों के प्राचार्य, सरस्वती शिशु मंदिर के प्रधानाचार्य तथा निजी स्कूलों के संचालकों का सम्मान किया जाएगा।
बैठक में वक्ताओं ने कहा कि शिक्षकों और शिक्षाविदों का समाज निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान है। उनके अनुभव और मार्गदर्शन से नई पीढ़ी को दिशा मिलती है। ऐसे में शिक्षा के क्षेत्र में लंबे समय से सेवाएं देने वाले शिक्षकों एवं शिक्षण संस्थानों से जुड़े व्यक्तियों का सम्मान समाज के लिए प्रेरणादायी है।
बैठक में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डॉ. शुभलक्ष्मी तिवारी, प्रोफेसर चौकसे इंजीनियरिंग कॉलेज बिलासपुर, रामदत्त गौरहा, पूर्व परियोजना अधिकारी, समग्र शिक्षा बिलासपुर, सहसंयोजक विजय कुमार चंदेल, विद्यानंद साहू, जिला मीडिया प्रभारी राज कुमार शर्मा, जिला कार्यसमिति सदस्य सुश्री शकुंतला दुबे सहित शिक्षा प्रकोष्ठ के अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।
प्रधान संपादक