Explore

Search

October 4, 2026 8:44 pm

सक्ती स्टेशन पर पानी की गुणवत्ता की जांच, यात्रियों को साफ पानी उपलब्ध कराने पर जोर

स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पेयजल स्थलों से लिए नमूने, स्वच्छता और जल वितरण व्यवस्था का भी लिया जायजा

CBN36 बिलासपुर, 4 अक्टूबर। यात्रियों को रेलवे स्टेशन पर स्वच्छ और सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराने के लिए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने सक्ती रेलवे स्टेशन पर विशेष जांच अभियान चलाया। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने स्टेशन के अलग-अलग पेयजल स्थलों का निरीक्षण कर पानी के नमूने लिए। इस दौरान पानी की गुणवत्ता के साथ पेयजल स्थलों की साफ-सफाई और रखरखाव की स्थिति भी जांची गई।

जांच टीम ने स्टेशन पर पेयजल की उपलब्धता, जल वितरण व्यवस्था और यात्रियों के लिए उपलब्ध सुविधाओं का बारीकी से जायजा लिया। अधिकारियों ने यह भी देखा कि पेयजल स्थल निर्धारित स्वच्छता मानकों के अनुरूप हैं या नहीं।

नियमित निगरानी के दिए निर्देश

अभियान महाप्रबंधक तरुण प्रकाश के मार्गदर्शन और प्रधान मुख्य चिकित्सा निदेशक के नेतृत्व में किया गया। निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को पेयजल व्यवस्था की नियमित निगरानी करने के निर्देश दिए गए। साथ ही पानी की गुणवत्ता बनाए रखने और पेयजल स्थलों की साफ-सफाई व समुचित रखरखाव पर विशेष ध्यान देने को कहा गया।

यात्रियों के स्वास्थ्य को प्राथमिकता

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की ओर से यात्रियों के स्वास्थ्य और सुविधा को प्राथमिकता देते हुए स्टेशनों पर पेयजल की गुणवत्ता की लगातार निगरानी की जा रही है। समय-समय पर ऐसे विशेष जांच अभियान चलाकर पानी के साथ स्वच्छता और अन्य मूलभूत यात्री सुविधाओं की भी समीक्षा की जा रही है। रेलवे का कहना है कि यात्रियों को यात्रा के दौरान स्वच्छ, सुरक्षित पेयजल और बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए निगरानी का यह सिलसिला आगे भी जारी रहेगा।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS