Explore

Search

October 2, 2026 9:02 pm

अटल के प्रयासों से कोटा को 5 करोड़ की सौगात

विधायक निधि, डीएमएफ और अधोसंरचना मद से सड़क-पानी समेत दर्जनों विकास कार्यों को मिली मंजूरी

CBN36 कोटा। कोटा विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को लेकर विधायक अटल श्रीवास्तव के प्रयास रंग लाए हैं। क्षेत्र के गांवों और नगरीय इलाकों में बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने के लिए करीब 5 करोड़ रुपये के विकास कार्यों को स्वीकृति मिली है। इसमें विधायक निधि से 2.60 करोड़, डीएमएफ से 2 करोड़ और अधोसंरचना विकास मद से 40 लाख रुपये के कार्य शामिल हैं।

स्वीकृत कार्यों में सड़कों से लेकर पुलिया, पेयजल, बोर खनन, पानी टैंकर और सामुदायिक भवन तक शामिल हैं। बड़ी संख्या में गांवों में सीसी रोड बनने से ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन बेहतर होने की उम्मीद है, वहीं पेयजल संकट वाले क्षेत्रों में बोर खनन और पानी टैंकर की व्यवस्था की जाएगी।

अटल ने गांवों की जरूरतों को बनाया विकास का आधार

विधायक अटल श्रीवास्तव ने कहा कि कोटा विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण और नगरीय क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाओं को मजबूत करना प्राथमिकता है। स्थानीय लोगों की मांग और जरूरतों के आधार पर विकास कार्यों को स्वीकृति दिलाने के प्रयास किए जा रहे हैं।

सड़क से लेकर पेयजल तक काम

सीसी रोड के लिए परसापानी, अमाली, चपोरा, आमागोहन, सुखेना, मोहली, कलारतराई, धनरास, तेंदुआ, कुसमूली, सेमरिया, कोनचरा, सिरसहा, करहीकछार, उमरिया, मझवानी, कुरदूर, बछालीखुर्द, मनपहरी, पीपरतराई, सेकर, लिटिया, नागचुवा, चंगोरी, कुरूवार, बरपाली, कंचनपुर, मटसगरा, डिंडोल, कुवारीमुड़ा, सल्का, नेवसा, मोहतरा, नवागांव, शिवतराई, करगीकला, मोहदा, तेंदुभाठा, गोबरीपाठ और सारबहरा समेत कई गांवों को शामिल किया गया है।

आमाडोब, देवरगांव, ललाती, पीपरखुंटी और पड़वनिया में पुलिया निर्माण तथा लिटिया, मनपहरी, कुसमुली, लमकेना, उपका और झिंगटपुर में मुरूमीकरण कार्य होंगे।

पेयजल संकट वाले इलाकों पर भी फोकस

धुमा, नेवसा, धनरास, करगीखुर्द, बांसाझाल और कोटा वार्ड क्रमांक-2 में बोर खनन को मंजूरी मिली है। वहीं बेलगहना, नवागांव (सल्का), करगीकला, चपोरा, केंचवी, सधवानी और पकरिया के लिए पानी टैंकर स्वीकृत किए गए हैं।

ग्राम नगचुआ, खरगहनी, खैरा, बानाबेल, नेवसा, सराईपाली, नवागांव (सल्का), रतनपुर और कोटा वार्ड क्रमांक-8 में सामुदायिक भवन बनाए जाएंगे।

अधोसंरचना मद से भी 40 लाख के काम

अधोसंरचना विकास एवं पर्यावरण मद से पुडू और लालपुर में सीसी रोड, नवागांव-मोहदा में अहाता तथा डोंगी में सीसी रोड के लिए 10-10 लाख रुपये की स्वीकृति मिली है।

विधायक अटल श्रीवास्तव ने कहा कि गांवों में सड़क, पानी और सामुदायिक सुविधाएं मजबूत करना ही विकास की पहली जरूरत है। क्षेत्रवासियों की आवश्यकताओं के अनुरूप आगे भी विकास कार्यों को प्राथमिकता से स्वीकृति दिलाने के प्रयास जारी रहेंगे।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS