CBN36 रायपुर। जनसंपर्क विभाग के नव नियुक्त संचालक आशीष टिकरिया ने जनसंपर्क संचालनालय पहुंचकर संचालक पद का कार्यभार ग्रहण किया। पदभार ग्रहण करने पर विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों ने उनका आत्मीय स्वागत किया और नवीन दायित्व के लिए शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने श्री टिकरिया से मुलाकात कर उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए बधाई दी। पदभार ग्रहण करने के साथ ही उन्होंने विभागीय कार्यों और गतिविधियों की जिम्मेदारी संभाली।
रवि शुक्ला
प्रधान संपादक



×

