Explore

Search

October 2, 2026 6:03 pm

गांधी जयंती पर गूंजे बापू के प्रिय भजन, कुलपति ने किया माल्यार्पण

CBN36 वर्धा, 2 अक्तूबर। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय में शुक्रवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती श्रद्धा और गरिमा के साथ मनाई गई। सुबह सात बजे आयोजित कार्यक्रम में कुलपति प्रो. कुमुद शर्मा ने गांधी हिल स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। इस दौरान गांधीजी के प्रिय भजनों और गीतों की प्रस्तुतियों से विश्वविद्यालय परिसर भक्तिमय हो उठा।

प्रदर्शनकारी कला विभाग के सहायक प्रोफेसर डॉ. तेजस्वी एच. आर. और उनके समूह ने ‘वैष्णव जन तो तेने कहिए, जो पीर पराई जाने रे’, ‘रघुपति राघव राजा राम’, ‘दे दी हमें आजादी बिना खड्ग बिना ढाल’, ‘साबरमती के संत तूने कर दिया कमाल’, ‘पायो जी मैंने राम रतन धन पायो’ और ‘श्री रामचंद्र कृपालु भज मन’ सहित मराठी गीत ‘रामा रघुनंदना’ की प्रस्तुति दी। गीतों ने उपस्थित लोगों को भाव-विभोर कर दिया।

इसके बाद कुलपति प्रो. कुमुद शर्मा ने समता भवन स्थित बाबासाहेब डॉ. भीमराव रामजी आंबेडकर तथा दूर शिक्षा निदेशालय स्थित पंडित मदन मोहन मालवीय की प्रतिमाओं पर भी माल्यार्पण कर अभिवादन किया।

दिलाई स्वच्छता की शपथ

गांधी जयंती के अवसर पर ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के तहत कुलपति ने उपस्थित लोगों को स्वच्छता की शपथ दिलाई। उन्होंने स्वच्छता को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने और परिसर को स्वच्छ बनाए रखने का संकल्प दिलाया।

कार्यक्रम में कुलसचिव एवं परीक्षा नियंत्रक डॉ. सुरेंद्र गादेवार, वित्ताधिकारी कादर नवाज खान, विद्यार्थी कल्याण अधिष्ठाता प्रो. अवधेश कुमार, कुलानुशासक डॉ. राकेश मिश्र सहित विभिन्न अधिष्ठाता, विभागाध्यक्ष, कर्मचारी, शोधार्थी और विद्यार्थी बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS