Explore

Search

September 24, 2026 12:13 pm

केंद्रीय मंत्री सावित्री ठाकुर ने तोखन साहू से की सौजन्य भेंट, जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

CBN36 नई दिल्ली। केंद्रीय महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री श्रीमती सावित्री ठाकुर ने आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री तोखन साहू से नई दिल्ली स्थित उनके आवास पर सौजन्य भेंट की। इस दौरान दोनों केंद्रीय मंत्रियों के बीच समसामयिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर सार्थक चर्चा हुई।

मुलाकात के दौरान जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, विकास कार्यों और विभिन्न क्षेत्रों में आपसी समन्वय को और मजबूत करने को लेकर विचार-विमर्श किया गया। दोनों मंत्रियों ने जनहित से जुड़े विषयों पर निरंतर संवाद और बेहतर समन्वय की आवश्यकता पर भी चर्चा की।

तोखन साहू ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार देश के समग्र और समावेशी विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि जनहित के विषयों पर संवाद और आपसी समन्वय से विकास कार्यों को और गति मिलती है।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS