Explore

Search

September 13, 2026 10:24 pm

एसएसपी रजनेश सिंह के निर्देश पर अवैध शराबखोरी के खिलाफ सरकंडा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 बदमाशों पर शिकंजा

सार्वजनिक व झोपड़ीनुमा दुकानों में शराब पिलाने की सुविधा देने वाले चार आरोपियों पर आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई

CBN36 बिलासपुर। तीज और आगामी गणेश चतुर्थी पर्व को देखते हुए बिलासपुर पुलिस ने अवैध शराबखोरी और असामाजिक गतिविधियों के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है। पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देशन में सरकंडा पुलिस ने सार्वजनिक व झोपड़ीनुमा दुकानों में अवैध रूप से शराब पिलाने की सुविधा उपलब्ध कराने वाले चार लोगों के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की है। इसके साथ ही क्षेत्र के सात बदमाशों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई।

एसएसपी रजनेश सिंह के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर पंकज पटेल और नगर पुलिस अधीक्षक सरकंडा तिलेश्वर प्रसाद यादव के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी प्रदीप आर्य के नेतृत्व में यह अभियान चलाया गया। पुलिस ने ऐसे स्थानों पर विशेष निगरानी रखी, जहां सार्वजनिक रूप से शराब पीने या पिलाने की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही थी।

चार आरोपियों पर आबकारी एक्ट की कार्रवाई

पुलिस के अनुसार सार्वजनिक अथवा झोपड़ीनुमा दुकानों में शराब पिलाने के लिए संसाधन उपलब्ध कराने वाले आदित्य कुमार पाण्डेय, राहुल जायसवाल, घनश्याम सोनी और गुड्डू सिंह के खिलाफ धारा 36(सी) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। इन आरोपियों के विरुद्ध पृथक से प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी की गई।

पर्व को देखते हुए सात बदमाशों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई

सरकंडा पुलिस ने तीज और गणेश चतुर्थी पर्व के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए कुल सात लोगों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की। इनमें शिवा मरकाम उर्फ सेवक, दीपक यादव उर्फ दाऊ, आदित्य कुमार पाण्डेय, टेकचंद श्रीवास, गुड्डू सिंह, धनेश कुमार जायसवाल और सीताराम वर्मा शामिल हैं।

पुलिस ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में अवैध गतिविधियों, अड्डेबाजी तथा सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने-पिलाने वालों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। पर्व के दौरान शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस द्वारा संवेदनशील स्थानों पर निगरानी भी बढ़ाई जा रही है।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS