CBN36 बिलासपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर भाजपा की ओर से 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलाए जा रहे ‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारियों को लेकर भारतीय जनता युवा मोर्चा बिलासपुर ग्रामीण की बैठक जिला भाजपा कार्यालय में हुई। बैठक में अभियान के तहत होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा और पदाधिकारियों के दायित्वों पर विस्तार से चर्चा की गई।
भाजयुमो बिलासपुर ग्रामीण की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस 17 सितंबर को कोनी स्थित स्व. दिलीप सिंह जूदेव सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल में विशाल रक्तदान शिविर आयोजित किया जाएगा। युवा मोर्चा कार्यकर्ता अधिक से अधिक युवाओं को रक्तदान के लिए प्रेरित करेंगे।

बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष मोहित जायसवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 25 वर्षों का सार्वजनिक जीवन राष्ट्रसेवा, सुशासन और जनकल्याण के प्रति समर्पण की प्रेरणादायी यात्रा है। सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से भाजपा कार्यकर्ता समाज के अंतिम व्यक्ति तक सेवा और सहयोग की भावना के साथ पहुंचेंगे। उन्होंने अभियान के तहत आयोजित होने वाले 13 प्रमुख कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए सभी पदाधिकारियों से सक्रियता के साथ जुटने का आह्वान किया।
जिला महामंत्री यश कुमार मनहर ने कहा कि भाजपा का संगठन केवल राजनीतिक गतिविधियों तक सीमित नहीं है, बल्कि सेवा और सामाजिक सरोकार उसके कार्य का मूल आधार है। यह अभियान युवाओं को सेवा के संकल्प से जोड़ने का महत्वपूर्ण अवसर है।
जिला मंत्री प्रणव शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने सार्वजनिक जीवन में देश के विकास के साथ गरीब, किसान, युवा और महिलाओं सहित समाज के प्रत्येक वर्ग के कल्याण के लिए कार्य किया है। अभियान उनके सेवाभावी जीवन के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का अवसर है।
भाजयुमो जिलाध्यक्ष ऋषभ चतुर्वेदी ने कहा कि युवा मोर्चा प्रधानमंत्री के जन्मदिवस को सेवा और संकल्प के पर्व के रूप में मनाएगा। कोनी में होने वाला रक्तदान शिविर युवाओं की जनसेवा के प्रति प्रतिबद्धता का प्रतीक बनेगा। उन्होंने मंडल पदाधिकारियों से अधिक से अधिक युवाओं की सहभागिता सुनिश्चित करने का आह्वान किया।
बैठक में मंडलवार तैयारियों, कार्यकर्ताओं की सहभागिता और संगठनात्मक समन्वय पर भी चर्चा हुई। इस दौरान मोहित जायसवाल, राजेश कश्यप, राज्यवर्धन कौशिक, यश कुमार मनहर, प्रणव शर्मा, ऋषभ चतुर्वेदी, ललित यादव, तुषार चंद्राकर, ब्रजेश शर्मा, अनीश धीवर, भास्कर पटेल, अमन अग्रहरि, प्रवीण सोनकर, सूरज साहू, जयशंकर साहू, अंकित मिश्रा, हर्ष पटेल, अभिषेक साव, रितेश कलवानी, यश गौरहा, विवेक यादव, निलेश पाण्डेय, उदित सिंह, शिवराज साहू, शरद खैरवार, संदीप जायसवाल, बलवंत सिंह, राजू मानिकपुरी, विमल मानिकपुरी, मनीष कौशिक, सूर्य यादव, विकास साहू, बिट्टू कौशिक, वैभव तंबोली, गोयल साहू और विजय वस्त्रकार सहित भाजयुमो के मंडल प्रभारी, सहप्रभारी, मंडल अध्यक्ष एवं महामंत्री उपस्थित रहे।
प्रधान संपादक




