कोल इंडिया के 52वें स्थापना दिवस पर सात पुरस्कारों से सम्मानित हुई कंपनी
CBN36 बिलासपुर, 20 नवंबर 2026। साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एसईसीएल) ने डिजिटल संचार के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कोल इंडिया के 52वें स्थापना दिवस समारोह में ‘सोशल मीडिया प्रेजेंस’ श्रेणी में प्रथम पुरस्कार हासिल किया है।
इस उपलब्धि पर शुक्रवार को एसईसीएल मुख्यालय बिलासपुर में जनसंपर्क विभाग की टीम ने निदेशक (मानव संसाधन) बिरंची दास को पुरस्कार की ट्रॉफी भेंट की। इस दौरान बिरंची दास ने पूरी टीम को बधाई देते हुए उनके प्रयासों और योगदान की सराहना की। उन्होंने कहा कि प्रभावी जनसंपर्क और डिजिटल संचार के माध्यम से कंपनी की उपलब्धियों, गतिविधियों और जनकल्याणकारी पहलों को व्यापक स्तर पर पहुंचाने में जनसंपर्क विभाग की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने टीम को भविष्य में भी नवाचार और समर्पण के साथ बेहतर प्रदर्शन जारी रखने के लिए प्रोत्साहित किया।
उल्लेखनीय है कि कोलकाता में आयोजित कोल इंडिया के 52वें स्थापना दिवस समारोह में एसईसीएल को विभिन्न श्रेणियों में कुल सात पुरस्कार प्राप्त हुए थे। इनमें तीन कॉर्पोरेट और चार व्यक्तिगत पुरस्कार शामिल हैं। कॉर्पोरेट श्रेणी में सोशल मीडिया प्रेजेंस में प्रथम तथा पर्यावरण प्रबंधन और भूमि अधिग्रहण एवं पुनर्वास श्रेणियों में द्वितीय पुरस्कार मिला।
सोशल मीडिया के माध्यम से कंपनी की उपलब्धियों, खनन गतिविधियों, पर्यावरण संरक्षण, सीएसआर योजनाओं और कर्मचारी कल्याण से जुड़ी जानकारियों को प्रभावी एवं रचनात्मक तरीके से आम लोगों तक पहुंचाने के प्रयासों को इस पुरस्कार के रूप में सराहना मिली है।
प्रधान संपादक