CBN36 बिलासपुर, 13 सितंबर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की 26 ट्रेनों के 34 रैक में एलएचबी कोच लगाए गए हैं। यात्रियों की सुरक्षित और आरामदायक यात्रा के लिए पुराने आईसीएफ कोचों को चरणबद्ध तरीके से एलएचबी कोच से बदला जा रहा है।
आधुनिक तकनीक और मजबूत संरचना से बने एलएचबी कोच में बेहतर सस्पेंशन प्रणाली है। इससे सफर के दौरान झटके और कंपन कम महसूस होते हैं। कोच की बेहतर स्थिरता इन्हें तेज गति से परिचालन के लिए भी उपयुक्त बनाती है।
रेलवे के अनुसार एलएचबी कोच में यात्रियों के लिए बर्थ की संख्या भी अधिक है। स्लीपर कोच में आईसीएफ के 72 के मुकाबले एलएचबी में 80, एसी-3 में 64 के मुकाबले 72 और एसी-2 में 46 के मुकाबले 62 बर्थ उपलब्ध हैं। इससे यात्रियों को कन्फर्म बर्थ मिलने की संभावना बढ़ती है।
इन ट्रेनों में बिलासपुर-बीकानेर, बिलासपुर-चेन्नई, बिलासपुर-पुणे, छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस, दुर्ग-संपर्कक्रांति, दुर्ग-जम्मूतवी, दुर्ग-नौतनवा, अमरकंटक एक्सप्रेस, बिलासपुर-रीवा, नर्मदा एक्सप्रेस, बिलासपुर-येलहंका, दुर्ग-अंबिकापुर और अंबिकापुर-शहडोल समेत 26 ट्रेनें शामिल हैं। एलएचबी कोच भारतीय रेलवे में वर्ष 1999 में शामिल किए गए थे।
प्रधान संपादक




