Explore

Search

October 8, 2026 8:17 am

तोखन साहू का प्रयास: लोरमी के ग्राम छटन में बनेगा ग्रामीण हाट, नाबार्ड ने मंजूर किए 17.49 लाख रुपये

CBN36 बिलासपुर। लोरमी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम छटन में ग्रामीण हाट के निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्यमंत्री व बिलासपुर सांसद तोखन साहू के प्रयासों से नाबार्ड ने ग्रामीण हाट के लिए 17 लाख 49 हजार 165 रुपये की वित्तीय सहायता स्वीकृत की है।

नाबार्ड के ग्रामीण एमएसएमई कार्यक्रम के तहत यह राशि मंजूर की गई है। स्वीकृति पत्र के अनुसार परियोजना को स्वीकृति पत्र स्वीकार किए जाने की तारीख से 12 माह के भीतर पूरा करना होगा।

किसानों और कारीगरों को मिलेगा बाजार

ग्रामीण हाट बनने से छटन और आसपास के गांवों के किसानों, कारीगरों, स्वयं सहायता समूहों और छोटे व्यापारियों को अपने उत्पाद बेचने के लिए व्यवस्थित बाजार मिलेगा। स्थानीय उत्पादों को बाजार से जोड़ने के साथ इससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलने की उम्मीद है।

व्यापार और रोजगार के अवसर बढ़ेंगे

ग्रामीण हाट के माध्यम से स्थानीय स्तर पर व्यापारिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा। उत्पादकों को अपने सामान की बेहतर कीमत और बाजार मिलने से उनकी आय बढ़ने के साथ रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे। सांसद तोखन साहू की ओर से बिलासपुर लोकसभा क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में केंद्रीय योजनाओं और संस्थानों के माध्यम से विकास कार्यों को गति देने के प्रयास किए जा रहे हैं।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

CRIME NEWS

BILASPUR NEWS