Explore

Search

September 28, 2026 11:38 pm

एसएसपी की सख्ती : 50 से ज्यादा चाकूबाजों और नशे के कारोबारियों के ठिकानों पर पुलिस की रेड

“एसएसपी रजनेश सिंह ने आम नागरिकों से अपील की है कि उनके क्षेत्र में कोई व्यक्ति हथियार लेकर घूमता है, नशे का अवैध कारोबार करता है या किसी आपराधिक गतिविधि में संलिप्त है तो इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान गोपनीय रखी जाएगी”

CBN 36 बिलासपुर। शहर और जिले में चाकूबाजी व नशे के अवैध कारोबार पर शिकंजा कसने बिलासपुर पुलिस ने शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई की। पुलिस ने 50 से अधिक आदतन चाकूबाज, नशे के कारोबार से जुड़े लोगों और अन्य आदतन अपराधियों के संभावित ठिकानों पर एक साथ दबिश देकर सघन चेकिंग की।

पुलिस उपमहानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर चलाए गए इस विशेष अभियान के दौरान जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में पुलिस की टीमें संदिग्धों के घर और ठिकानों तक पहुंचीं। इस दौरान अपराधियों से क्षेत्र में हथियार लेकर घूमने वालों, नशे का अवैध कारोबार करने वालों और संदिग्ध गतिविधियों में शामिल लोगों के बारे में पूछताछ की गई।

हथियार और नशे के कारोबारियों की जुटाई जानकारी

चेकिंग के दौरान पुलिस ने आदतन अपराधियों से उनके संपर्क में रहने वाले संदिग्ध लोगों की जानकारी ली। खास तौर पर क्षेत्र में चाकू या अन्य हथियार लेकर घूमने वाले और नशे के अवैध कारोबार में सक्रिय लोगों के संबंध में पूछताछ की गई। पुलिस ने संदिग्ध गतिविधियों से जुड़ी जरूरी जानकारी भी संकलित की।

अपराध से दूर रहने की सख्त हिदायत

पुलिस ने आदतन अपराधियों को साफ शब्दों में चेतावनी दी कि वे किसी भी आपराधिक या असामाजिक गतिविधि में शामिल न हों। संदिग्ध गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने पर उनके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। अभियान के दौरान कई आदतन अपराधियों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी की गई।

चाकूबाजों और नशे के कारोबारियों पर रहेगी नजर

बिलासपुर पुलिस ने स्पष्ट किया है कि चाकूबाजी और नशे के अवैध कारोबार से जुड़े लोगों की गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा रही है। अपराध नियंत्रण के लिए आने वाले दिनों में भी ऐसे अपराधियों के ठिकानों पर सघन चेकिंग और प्रतिबंधात्मक कार्रवाई जारी रहेगी।

एसएसपी ने कि संदिग्धों की सूचना पुलिस को देने की अपील

एसएसपी बिलासपुर रजनेश सिंह ने आम नागरिकों से अपील की है कि उनके क्षेत्र में कोई व्यक्ति हथियार लेकर घूमता है, नशे का अवैध कारोबार करता है या किसी आपराधिक गतिविधि में संलिप्त है तो इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान गोपनीय रखी जाएगी। पुलिस ने कहा है कि अपराध और नशे के कारोबार में संलिप्त लोगों के खिलाफ सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS