Explore

Search

September 19, 2026 10:03 pm

बलौदाबाजार में निकली यातायात जागरूकता रैली, हेलमेट और सीट बेल्ट के प्रति किया जागरूक

CBN36 बलौदाबाजार। सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस ने भव्य पैदल मार्च निकाला। पुलिस अधीक्षक आईपीएस गौरव राय ने कलेक्ट्रेट परिसर से हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया।

यातायात पुलिस द्वारा आयोजित यह अभियान ‘एकता दिवस 2026’ के अवसर पर बलौदाबाजार फिजिकल एकेडमी और डांस एकेडमी के युवाओं के सहयोग से आयोजित किया गया। उप पुलिस अधीक्षक (यातायात) संजय कुमार साहू के नेतृत्व में निकली रैली कलेक्ट्रेट परिसर से शुरू होकर शहर के प्रमुख चौक-चौराहों से गुजरते हुए गार्डन चौक पहुंची।

रैली के दौरान पुलिसकर्मी और युवा हाथों में यातायात जागरूकता संबंधी पोस्टर और फ्लेक्स लेकर चले। इस दौरान हेलमेट पहनने, सीट बेल्ट लगाने, ओवरस्पीडिंग से बचने और नशे की हालत में वाहन नहीं चलाने के संदेश दिए गए। आम नागरिकों को यातायात नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित करते हुए पोस्टर भी वितरित किए गए।

पुलिस ने लोगों से दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनने, ट्रिपल राइडिंग से बचने, नशे की हालत में वाहन नहीं चलाने तथा चारपहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करने की अपील की।

रैली के सफल आयोजन में बलौदाबाजार फिजिकल एकेडमी एवं डांस एकेडमी के पुरुषोत्तम बंजारे, कान्हा यादव और उनकी युवा टीम ने सक्रिय सहयोग दिया। पुलिस ने नागरिकों से सड़क सुरक्षा को अपनी दैनिक आदत बनाने और यातायात नियमों का पालन कर स्वयं व परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने की अपील की।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS