Explore

Search

August 3, 2026 8:43 pm

भूमिहार ब्राह्मण समाज ने किया वृहद वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

30 से अधिक पौधे रोपे, पेड़ लगाना, बचाना और बड़ा करना हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी : डॉ. केएन चौधरी

CBN 36 बिलासपुर, 3 अगस्त।स्वामी सहजानंद सरस्वती भूमिहार ब्राह्मण समाज, बिलासपुर द्वारा लालखदान स्थित बिलासपुर स्पिनिंग मिल के समीप बड़े हनुमान मंदिर परिसर में वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में समाज के पदाधिकारियों, सदस्यों और स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर करीब 30 पौधों का रोपण किया।

वृक्षारोपण में नीम, आंवला, बेल, अनार, बादाम, आम, हरसिंगार, अपराजिता सहित पूजा एवं पर्यावरण की दृष्टि से महत्वपूर्ण पौधे लगाए गए। इस पुनीत कार्य में मंदिर के पुजारी पंडित सीताकांत झा का विशेष सहयोग रहा।

समाज के अध्यक्ष डॉ. केएन चौधरी ने कहा कि पौधे लगाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उनकी देखभाल कर उन्हें वृक्ष बनाना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि वृक्षारोपण प्रकृति के प्रति आभार व्यक्त करने का माध्यम है और वृक्ष ही जीवन का आधार हैं।

कार्यक्रम में पूर्व अध्यक्ष एवं रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी नवीन सिंह, जो वर्तमान में असम जोन में प्रबंधक के पद पर कार्यरत हैं, का समाज की ओर से सम्मान किया गया। वहीं वृक्षारोपण अभियान में सहयोग के लिए मंदिर के पुजारी पंडित सीताकांत झा को भी अध्यक्ष डॉ. केएन चौधरी, सचिव राजीव कुमार एवं कोषाध्यक्ष प्रशांत सिंह ने सम्मानित किया।

इस अवसर पर समाज के सचिव राजीव कुमार ने संगठन की गतिविधियों पर प्रकाश डाला, जबकि कोषाध्यक्ष प्रशांत सिंह ने आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम की शुरुआत हनुमान जी की आरती एवं हनुमान चालीसा के पाठ से हुई। संचालन अभयनारायण राय ने किया।

कार्यक्रम में डॉ. मनोज राय, डॉ. राजकुमार शर्मा, प्रशांत सिंह, अभयनारायण राय, पारसनाथ राय, अमिय कुमार, पी.एन. राय, सतीष सिंह, धनंजय कुमार, पंकज कुमार, मिथलेश पांडे, संजय शर्मा, प्रभात कुमार, कुंदन कुमार, आनंद राय, निलेश राय, प्रवीण कुमार, रामआशीष राय, अमितेश राय, अमित सिंह, राजेश कुमार, शशि, श्रीमती चौधरी सहित बड़ी संख्या में समाज के पदाधिकारी, सदस्य एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।

समाज के पदाधिकारियों ने बताया कि पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से प्रत्येक वर्ष वृक्षारोपण अभियान आयोजित किया जाता है और भविष्य में भी यह अभियान निरंतर जारी रहेगा।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS