Explore

Search

September 19, 2026 10:15 pm

घरघोड़ा पुलिस की चिमटापाली जंगल में दबिश, जुआ फड़ पर 5 गिरफ्तार; 12,800 नकद और ताश जब्त

CBN36 रायगढ़। जिले में जुआ-सट्टा जैसी अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे “ऑपरेशन अंकुश” के तहत घरघोड़ा पुलिस ने चिमटापाली जंगल में संचालित जुआ फड़ पर दबिश देकर पांच लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने मौके से 12,800 रुपये नकद, 52 पत्ती ताश और जुआ खेलने में इस्तेमाल की जा रही एक प्लास्टिक की बोरी जब्त की है।

पुलिस के अनुसार, थाना प्रभारी निरीक्षक कुमार गौरव साहू को मुखबिर से सूचना मिली थी कि चिमटापाली जंगल में कुछ लोग हार-जीत का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने घेराबंदी कर कार्रवाई की। पुलिस को देखकर कुछ लोग अंधेरे का फायदा उठाकर जंगल की ओर भाग निकले, जबकि पांच आरोपियों को मौके से पकड़ लिया गया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अश्वनी राठिया (32), मिलन दास महंत (34), महात्मा उरांव (25), सकीर्तन राठिया (34) और राम प्रसाद पैंकरा (59) के रूप में हुई है। सभी आरोपी घरघोड़ा थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों के निवासी हैं।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे और जुआ फड़ से कुल 12,800 रुपये नकद, 52 पत्ती ताश और एक प्लास्टिक की बोरी बरामद की। सभी के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम, 2022 की धारा 3(2) के तहत मामला दर्ज कर विधिक कार्रवाई की गई है।

पुलिस ने बताया कि यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनी के मार्गदर्शन में चलाए जा रहे ऑपरेशन अंकुश के तहत की गई। कार्रवाई में एएसआई डेविड टोप्पो, प्रधान आरक्षक अरविन्द मिंज तथा आरक्षक भानुप्रताप चन्द्रा, परमेश्वर सिंह और मनोज कुमार जोल्हे की सक्रिय भूमिका रही।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS