Explore

Search

September 19, 2026 9:45 pm

ज्ञानदीप विद्यालय में स्वच्छता पखवाड़ा के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

CBN36 जांजगीर। ज्ञानदीप उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, जांजगीर में स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं, शिक्षकों तथा राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के स्वयंसेवकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर एवं आसपास के क्षेत्र में स्वच्छता अभियान चलाया गया। साथ ही विद्यार्थियों को स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और स्वस्थ जीवनशैली के महत्व की जानकारी दी गई।

कार्यक्रम अधिकारी देव कश्यप ने कहा कि स्वच्छता केवल एक अभियान नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का दायित्व है। उन्होंने विद्यार्थियों से अपने घर, विद्यालय और समाज को स्वच्छ रखने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में विद्यालय के प्राचार्य डॉ. अखिलेश कटकवार मुख्य रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि स्वच्छता केवल सरकारी अभियान नहीं, बल्कि हर नागरिक की नैतिक जिम्मेदारी है। विद्यार्थियों का स्वच्छ विद्यालय, स्वच्छ समाज और स्वच्छ भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान है। उन्होंने आंतरिक एवं पर्यावरणीय स्वच्छता, दोनों को समान रूप से आवश्यक बताया।

कार्यक्रम के समापन पर प्राचार्य डॉ. अखिलेश कटकवार ने सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं विद्यार्थियों को स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई। विद्यालय परिवार ने स्वच्छ एवं स्वस्थ समाज के निर्माण में सक्रिय सहभागिता का संकल्प लिया।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS