Explore

Search

September 19, 2026 10:28 pm

ऑपरेशन आघात के तहत तमनार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 50 लीटर महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

CBN36 रायगढ़, 3 अगस्त। रायगढ़ जिले में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन आघात के तहत तमनार पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को 50 लीटर हाथ भट्ठी निर्मित महुआ शराब के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब 10 हजार रुपये मूल्य की अवैध महुआ शराब जब्त कर उसे आबकारी अधिनियम के तहत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनी के मार्गदर्शन में जिलेभर में अवैध शराब के निर्माण, परिवहन और बिक्री के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना प्रभारी तमनार निरीक्षक प्रशांत राव के नेतृत्व में पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम बागबाड़ी निवासी अरविंद परजा (24 वर्ष) अपने घर में बिक्री के उद्देश्य से महुआ शराब छिपाकर रखा हुआ है।

सूचना के आधार पर पुलिस ने तत्काल दबिश दी। पूछताछ के दौरान आरोपी ने घर के पीछे बाड़ी में शराब छिपाकर रखने की बात स्वीकार की। तलाशी के दौरान एक प्लास्टिक बाल्टी में करीब 30 लीटर और एक एल्युमिनियम डेक्ची में करीब 20 लीटर, कुल 50 लीटर हाथ भट्ठी निर्मित महुआ शराब बरामद हुई। जब्त शराब की अनुमानित कीमत 10 हजार रुपये आंकी गई है।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) एवं 59(क) के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

इस कार्रवाई में प्रशिक्षु उप निरीक्षक युगल किशोर यादव, दीपचंद चंद्रवंशी, प्रधान आरक्षक बनारसी लाल सिदार, हेमप्रकाश सोन, महिला प्रधान आरक्षक सुदो भगत, आरक्षक पुरुषोत्तम सिदार, पुष्पेन्द्र सिदार, रंजीत भगत, जॉन प्रकाश टोप्पो, डोल नारायण सिदार एवं मेघराज निषाद की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

इस कार्रवाई के बाद एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कहा कि ‘ऑपरेशन आघात’ के तहत रायगढ़ पुलिस नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। उन्होंने कहा कि अवैध शराब के निर्माण, बिक्री और परिवहन में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। साथ ही आम नागरिकों से ऐसे मामलों की सूचना पुलिस को देने की अपील करते हुए भरोसा दिलाया कि सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS