Explore

Search

August 3, 2026 8:53 pm

राजिम में भाजपा महिला मोर्चा की बैठक, सावन उत्सव की तैयारियों को लेकर बनी रणनीति

CBN36 गरियाबंद, 3 अगस्त। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की ओर से आयोजित किए जाने वाले सावन उत्सव की तैयारियों को लेकर सोमवार को गरियाबंद जिले के राजिम मंडल में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा, आयोजन की तैयारियां, अतिथियों के चयन, कार्यक्रम के स्वरूप और महिला सहभागिता को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक में निर्णय लिया गया कि सावन उत्सव की तिथि एवं समय का अंतिम निर्धारण भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती विभा अवस्थी से मार्गदर्शन प्राप्त करने के बाद किया जाएगा, ताकि आयोजन गरिमामय एवं सफलतापूर्वक संपन्न हो सके।

बैठक में वक्ताओं ने कहा कि सावन उत्सव केवल सांस्कृतिक आयोजन नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति, सनातन परंपराओं और महिलाओं की सामाजिक भागीदारी को सशक्त बनाने का माध्यम है। इस वर्ष महिला मोर्चा द्वारा छत्तीसगढ़ के सभी जिलों एवं मंडलों में उत्साह और उल्लास के साथ सावन उत्सव आयोजित करने की तैयारी की जा रही है।

बैठक में कहा गया कि सावन का पावन महीना आस्था, श्रद्धा, हरियाली और नवचेतना का प्रतीक है। इसी भावना को जन-जन तक पहुंचाने के लिए महिला मोर्चा विभिन्न सांस्कृतिक एवं सामाजिक गतिविधियों का आयोजन करेगा। इन कार्यक्रमों के माध्यम से अधिक से अधिक महिलाओं को संगठन की विचारधारा से जोड़ने, सामाजिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों में सहभागी बनाने तथा भारतीय संस्कृति के संरक्षण और संवर्धन का संदेश दिया जाएगा।

महिला मोर्चा का उद्देश्य पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ-साथ समाज के विभिन्न वर्गों की महिलाओं को एक मंच पर लाकर आपसी संवाद, सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक मूल्यों को मजबूत करना है। संगठन का मानना है कि सावन उत्सव महिलाओं में नए उत्साह, आत्मविश्वास और संगठनात्मक ऊर्जा का संचार करेगा।

बैठक में विधायक रोहित साहू, भाजपा जिला अध्यक्ष बिंदु सिन्हा, भारती साहू, रेखा सोनकर, माधुरी साहू, तनू मिश्रा, मंडल अध्यक्ष सहित भाजपा महिला मोर्चा की जिला एवं मंडल की पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहीं।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS