CBN36 छत्तीसगढ़ । साइबर धोखाधड़ी के बढ़ते मामलों के बीच पीड़ितों को राहत देने के उद्देश्य से गृह मंत्रालय एवं भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र (I4C) ने एनसीआरपी मनी रिस्टोरेशन मॉड्यूल (MRM) पोर्टल शुरू किया है। इस पोर्टल के माध्यम से साइबर ठगी के दौरान बैंक खातों में होल्ड या फ्रीज की गई राशि को पात्र पीड़ितों के बैंक खाते में वापस भेजने की प्रक्रिया को सरल बनाया गया है।
रिफंड के लिए अपनाएं ये आसान प्रक्रिया
1. शिकायत दर्ज करें:
साइबर धोखाधड़ी होने पर तुरंत 1930 हेल्पलाइन पर कॉल करें या राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल पर शिकायत दर्ज कर 14 अंकों की पावती (Acknowledgement) आईडी प्राप्त करें।
2. होल्ड राशि की सूचना प्राप्त करें:
यदि जांच के दौरान आपके मामले में कोई राशि रिकवर या फ्रीज की जाती है, तो संबंधित मोबाइल नंबर पर SMS के माध्यम से सूचना भेजी जाएगी।
3. MRM पोर्टल पर लॉगिन करें:
अपने पंजीकृत मोबाइल नंबर और OTP की सहायता से MRM पोर्टल पर लॉगिन करें।
4. आवश्यक जानकारी जमा करें:
14 अंकों की शिकायत आईडी दर्ज करें, PAN कार्ड की प्रति अपलोड करें तथा रिफंड प्राप्त करने के लिए अपना सही बैंक खाता विवरण भरकर आवेदन सबमिट करें।
पोर्टल के प्रमुख लाभ
- घर बैठे ऑनलाइन आवेदन की सुविधा।
- जटिल न्यायिक प्रक्रिया से राहत।
- बैंक में होल्ड या फ्रीज की गई राशि वापस पाने का अवसर।
- साइबर अपराध पीड़ितों के लिए तेज और पारदर्शी प्रक्रिया।
विशेषज्ञों का कहना है कि साइबर धोखाधड़ी की स्थिति में समय पर शिकायत दर्ज करना बेहद महत्वपूर्ण है, क्योंकि शीघ्र कार्रवाई से ठगी गई राशि को होल्ड या फ्रीज कराने की संभावना बढ़ जाती है।
साइबर ठगी का शिकार होने पर घबराएं नहीं। तुरंत 1930 पर कॉल करें और राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल पर शिकायत दर्ज कर उपलब्ध सुविधाओं का लाभ उठाएं। सतर्क रहें, सुरक्षित रहें।
प्रधान संपादक



