बिलासपुर। सीपत थाना क्षेत्र के भिल्मी स्थित शराब दुकान के पास शराब पीने के लिए रुपये नहीं देने पर एक युवक पर धारदार हथियार से हमला कर दिया गया। घटना में युवक के गले और हाथ में चोटें आई हैं। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, युवक भिल्मी स्थित शराब दुकान के पास मौजूद था। इसी दौरान एक व्यक्ति ने उससे शराब पीने के लिए रुपये मांगे। युवक द्वारा रुपये देने से इनकार करने पर आरोपी गुस्से में आ गया और गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर उसने धारदार हथियार निकालकर युवक पर हमला कर दिया।
हमले में युवक के गले और हाथ पर गंभीर चोटें आईं। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर घायल को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। इसके बाद पीड़ित ने सीपत थाने पहुंचकर मामले की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने पीड़ित की रिपोर्ट के आधार पर आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर लिया है।
सीपत क्षेत्र के गांव गोपालपुर में रहने वाले रामकुमार बिजौरे (32) ड्राइवर हैं। उसने पुलिस को बताया कि बुधवार रात करीब 7.30 बजे अपने चाचा रामशरण वर्मा के साथ खेत की जुताई कर घर लौट रहे था। रास्ते में दोनों भिल्मी स्थित शराब दुकान से शराब खरीदकर वापस जा रहे थे। इसी दौरान मचखंडा निवासी शेख जानू उनके पास आया और शराब के लिए जबरन रुपये मांगने लगा। रामकुमार ने रुपये देने से इनकार किया तो आरोपी अश्लील गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर उसने जान से मारने की धमकी देते हुए अपने पास रखे चाकूनुमा धारदार हथियार से रामकुमार पर हमला कर दिया। बचाव के दौरान हथियार की चपेट में आने से रामकुमार के गले और दाहिने हाथ की हथेली में खरोंच व चोटे आई।
पीड़ित के शोर मचाने पर उसके चाचा रामशरण वर्मा और रितिक साहू मौके पर पहुंचे। उन्होंने किसी तरह बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। घायल रामकुमार ने घटना की शिकायत सीपत थाने में की है। इस पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर मामले को जांच में लिया है।
प्रधान संपादक


