Explore

Search

October 8, 2026 1:38 am

नाले में अज्ञात महिला का अर्धनग्न शव मिलने से सनसनी, पहचान में जुटी पुलिस

बिलासपुर। तोरवा थाना क्षेत्र के रेलवे परिक्षेत्र स्थित तितली चौक के पास मंगलवार सुबह नाले में एक अज्ञात महिला का अर्धनग्न शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल मृतका की पहचान नहीं हो सकी है।

पुलिस के अनुसार महिला की उम्र लगभग 40 से 45 वर्ष के बीच प्रतीत हो रही है। स्थानीय लोगों से पूछताछ के बावजूद उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास के क्षेत्र में जानकारी जुटाने के साथ ही मृतका की पहचान के प्रयास में जुटी हुई है।

तोरवा थाना प्रभारी रजनीश सिंह ने बताया कि मृतका की तस्वीर जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों के साथ-साथ आसपास के थानों को भेजी गई है। इसके अलावा गुमशुदगी के दर्ज मामलों का भी मिलान कराया जा रहा है, ताकि महिला की पहचान सुनिश्चित की जा सके।

पुलिस का कहना है कि मृतका की पहचान होने के बाद ही उसकी मौत के कारणों और अन्य परिस्थितियों के संबंध में स्पष्ट जानकारी मिल सकेगी। फिलहाल शव को चीरघर भेजकर पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। रिपोर्ट आने और पहचान होने के बाद मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

CRIME NEWS

BILASPUR NEWS