Explore

Search

August 14, 2026 2:51 am

ग्राम मेंड्रा में सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ, भव्य कलश-यात्रा निकाली गई

बिलासपुर, 22 जून। ग्राम मेंड्रा में सात दिवसीय संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ एवं वार्षिक श्राद्ध कार्यक्रम का शुभारंभ सोमवार को भव्य कलश-यात्रा के साथ हुआ। कलश-यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया और पूरे गांव में भक्तिमय वातावरण देखने को मिला।

कलश-यात्रा के दौरान महिलाओं ने पीले वस्त्र धारण कर सिर पर कलश रखकर उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई। यात्रा मार्ग में विभिन्न स्थानों पर ग्रामीणों ने पुष्पवर्षा कर श्रद्धालुओं का स्वागत किया। धार्मिक आयोजन को लेकर ग्रामीणों में विशेष उत्साह देखा गया।

आयोजन के प्रथम दिवस कथावाचक पंडित नरेश कुमार तिवारी ने व्यासपीठ से श्रीमद्भागवत महापुराण की महिमा का वर्णन करते हुए कथा श्रवण के आध्यात्मिक महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा मानव जीवन को धर्म, भक्ति और सदाचार की ओर प्रेरित करती है।

आयोजन समिति के अनुसार कथा का वाचन प्रतिदिन दोपहर 3 बजे से हरि-इच्छा तक किया जाएगा। सात दिनों तक चलने वाले इस धार्मिक आयोजन में प्रतिदिन श्रद्धालु कथा श्रवण का लाभ प्राप्त करेंगे।

यह आयोजन स्वर्गीय विनोद निर्मलकर की पुण्य स्मृति में आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम में मुख्य यजमान मुकेश-राधिका सहित संतोषी रजक, विन्दाप्रसाद, सरोज, सालिक, परदेशी, लक्ष्मीनाथ, धर्मेंद्र, सुनील, रूपेश, आशीष, अमित, महेंद्र, जितेंद्र तथा बड़ी संख्या में ग्रामीणजन एवं परिजन उपस्थित रहे।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS