Explore

Search

September 9, 2026 6:16 pm

24 घंटे के भीतर बाइक चोरी का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

“एसएसपी शशि मोहन सिंह का कहना है कि संपत्ति संबंधी अपराधों पर निगरानी बढ़ाई गई है और ऐसे मामलों में त्वरित कार्रवाई की जा रही है”

रायगढ़, 7 जून।रायगढ़ जिले की घरघोड़ा पुलिस ने बाइक चोरी के एक मामले का 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली है।

पुलिस के अनुसार, झरियापाली गांव निवासी 62 वर्षीय रूपचंद राठिया ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उनकी मोटरसाइकिल घर के आंगन से चोरी हो गई थी। शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

जांच के दौरान मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने झगरपुर गांव निवासी 46 वर्षीय कार्तिक राठिया को हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपी ने कथित तौर पर चोरी की बात स्वीकार की। उसकी निशानदेही पर चोरी की गई मोटरसाइकिल बरामद कर ली गई।

पुलिस ने बताया कि बरामद मोटरसाइकिल की अनुमानित कीमत 70 हजार रुपये है। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS