Explore

Search

September 5, 2026 5:20 pm

24 घंटे में खुलासा सीसीटीवी फुटेज से खुला चोरी का राज, शॉ मिल से चोरी मशीनरी पार्ट्स बरामद, आरोपी गिरफ्तार

“एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कहा कि सीसीटीवी कैमरे अपराधों के खुलासे में अत्यंत प्रभावी साबित हो रहे हैं,उन्होंने नागरिकों से अपने घरों एवं प्रतिष्ठानों में सीसीटीवी लगाने की अपील की”

रायगढ़, 3 जून। रायगढ़ पुलिस ने पुसौर क्षेत्र स्थित एक शॉ मिल से मशीनरी पार्ट्स चोरी के मामले का त्वरित खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी गई सामग्री बरामद कर ली है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर घटना के 24 घंटे के भीतर आरोपी तक पहुंचकर कार्रवाई की।

प्रकरण में ग्राम चिखली निवासी पितबासो साव ने थाना पुसौर में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनकी बजरंग शॉ मिल परिसर से लगभग 14 हजार रुपये मूल्य की दो नई पुल्ली चोरी हो गई हैं। शिकायत के आधार पर पुलिस ने अपराध दर्ज कर जांच शुरू की।

विवेचना के दौरान पुलिस ने मिल परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज का परीक्षण किया। फुटेज में ग्राम चिखली निवासी शहनू सिदार मशीनरी पार्ट्स को उठाकर परिसर से बाहर ले जाते हुए दिखाई दिया। इसके बाद पुलिस ने संदेही को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जहां उसने चोरी की घटना स्वीकार कर ली।

आरोपी के कब्जे से चोरी गई दोनों पुल्ली बरामद कर जब्त कर ली गई हैं। पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।इस कार्रवाई में थाना प्रभारी पुसौर निरीक्षक हर्षवर्धन सिंह बैंस एवं उनकी टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS