Explore

Search

June 3, 2026 10:40 pm

अवैध शराब बिक्री करते युवक गिरफ्तार, 45 पाव देशी शराब जब्त

रायपुर। थाना तेलीबांधा पुलिस ने अवैध शराब बिक्री के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से बड़ी मात्रा में देशी शराब जब्त की है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार 2 जून 2026 को सूचना मिली थी कि सूरज नगर, लाभांडी क्षेत्र में एक व्यक्ति अवैध रूप से शराब की बिक्री कर रहा है। सूचना के सत्यापन के बाद विशेष टीम का गठन कर मौके पर रेड कार्रवाई की गई। पुलिस टीम ने मुखबिर के बताए स्थान पर घेराबंदी कर आरोपी सुरेश बघेल (28 वर्ष), निवासी सूरज नगर जैतखाम के पास, थाना तेलीबांधा को पकड़ा।

तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 45 पाव देशी शोले मसाला शराब, प्रत्येक 180 एमएल क्षमता की, कुल 8.100 लीटर शराब बरामद की गई। जब्त शराब की अनुमानित कीमत 3,500 रुपये बताई गई है।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना तेलीबांधा में अपराध क्रमांक 245/2026 के तहत धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के अंतर्गत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में भेजने की कार्रवाई की जा रही है।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS