Explore

Search

August 24, 2026 3:59 pm

कोयला चोरी के बाद रंगदारी दिखाना पड़ा महंगा, हिर्री पुलिस ने आरोपी को चंद घंटों में दबोचा

“पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र में दहशत फैलाने वालों को सख्त संदेश गया है कि अपराध और रंगदारी किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी”

बिलासपुर। हिर्री थाना क्षेत्र में कोयला चोरी के बाद दबंगई दिखाते हुए रंगदारी करने वाले आरोपी को हिर्री पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चंद घंटों में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी द्वारा जान से मारने की धमकी देकर पैसे की उगाही की जा रही थी।

प्रकरण में थाना हिर्री में अपराध क्रमांक 122/2026 धारा 308(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया है। घटना 19 मई 2026 की शाम करीब 6 बजे पेण्ड्रीडीह चौक थाना हिर्री क्षेत्र की है।

प्रार्थी आशीष केशरी पिता स्व. रमेश केशरी निवासी पेण्ड्रा, जिला गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही ने थाना पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई कि आरोपी द्वारा उसे धमकाकर पैसों की मांग की जा रही है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने तत्काल अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू की।

मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना दी गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्रीमती मधुलिका सिंह एवं नगर पुलिस अधीक्षक चकरभाठा डी.आर. टण्डन के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी हिर्री द्वारा विशेष टीम गठित कर आरोपी की तलाश शुरू की गई।

पुलिस टीम ने घेराबंदी कर आरोपी अश्वनी कुमार साहू पिता तुलसीराम साहू उम्र 35 वर्ष निवासी ग्राम केशला वार्ड क्रमांक 12 थाना बिल्हा जिला बिलासपुर को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में आरोपी ने घटना करना स्वीकार किया। इसके बाद 24 मई 2026 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS