Explore

Search

May 25, 2026 4:54 pm

ऑपरेशन शंखनांद के तहत धरमजयगढ़ पुलिस ने 08 मवेशी कराए मुक्त, 02 तस्कर गिरफ्तार

“एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कहा कि ऑपरेशन शंखनांद के तहत मवेशी तस्करी एवं पशुओं के प्रति क्रूरता के मामलों में रायगढ़ पुलिस की सख्त कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी”

रायगढ़ ।ऑपरेशन शंखनांद के तहत मवेशी तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 08 नग मवेशियों को मुक्त कराया है। मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है, जबकि एक आरोपी फरार बताया जा रहा है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 24 मई 2026 की रात डॉयल 112 को सूचना मिली थी कि ग्राम खड़गांव में एक पिकअप वाहन में अवैध रूप से मवेशियों को भरकर ले जाया जा रहा है। सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए डॉयल 112 टीम मौके पर पहुंची और पिकअप वाहन क्रमांक CG 12 AS 8363 की जांच की। वाहन में 08 नग मवेशी क्रूरता पूर्वक ठूंस-ठूंस कर भरे हुए पाए गए।

वाहन में मौजूद दो व्यक्तियों ने पूछताछ में अपना नाम सत्यपाल राठिया (21 वर्ष) एवं तिहारू राम राठिया (30 वर्ष), निवासी चाकामार नवापारा थाना बालको जिला कोरबा बताया। वहीं वाहन चालक रमेश राठिया मौके से फरार हो गया।

डॉयल 112 में तैनात आरक्षक प्याराजीवन टोप्पो ने घटना की सूचना थाना प्रभारी धरमजयगढ़ निरीक्षक राजेश जांगड़े को दी। इसके बाद पिकअप वाहन, मवेशियों एवं आरोपियों को थाना धरमजयगढ़ लाया गया।

थाना धरमजयगढ़ में आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 147/2026 दर्ज कर छत्तीसगढ़ कृषिक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 की धारा 4, 6, 10 एवं पशुओं के प्रति क्रूरता निवारण अधिनियम 1960 की धारा 11 के तहत कार्रवाई की गई। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। जब्त मवेशियों को ग्राम सलखिया गौशाला में सुरक्षित रखा गया है।

यह कार्रवाई एसएसपी शशि मोहन सिंह के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनी एवं एसडीओपी सिद्धांत तिवारी के मार्गदर्शन में की गई। कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश जांगड़े, एएसआई मंजू मिश्रा, प्रधान आरक्षक जगित राठिया, आरक्षक प्याराजीवन टोप्पो एवं ईआरवी चालक इलियास खान उर्फ बबलू की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS