Explore

Search

May 24, 2026 9:19 pm

इंद्रप्रस्थ कॉलोनी में तड़के पुलिस का बड़ा सर्च ऑपरेशन, चोरी की बाइक बरामद

रायपुर। डीसीपी पश्चिम जोन की टीम ने इंद्रप्रस्थ कॉलोनी के ईडब्ल्यूएस और एलआईजी क्वार्टर में सघन चेकिंग एवं जनजागरूकता अभियान चलाया। अभियान के दौरान पुलिस ने 138 मकानों की तलाशी ली और एक चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की। वहीं 25 संदिग्ध मोटरसाइकिलों के नंबर नोट कर उनका सत्यापन शुरू किया गया है। एक बदमाश के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी की गई।

डीसीपी पश्चिम जोन संदीप पटेल और अतिरिक्त डीसीपी राहुल देव शर्मा के निर्देशन में यह अभियान एसीपी पुरानी बस्ती देवांश सिंह राठौर के नेतृत्व में चलाया गया। कार्रवाई में थाना डी.डी. नगर, पुरानी बस्ती और आमानाका पुलिस की संयुक्त टीम शामिल रही।

पुलिस ने अभियान के दौरान क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने, असामाजिक तत्वों पर निगरानी रखने और आमजन में सुरक्षा संबंधी जागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया। मकान मालिकों को निर्देश दिए गए कि वे किरायेदारों का पूरा विवरण और किरायानामा संबंधित थाने में अनिवार्य रूप से जमा करें। वहीं किरायेदारों को भी पुलिस सत्यापन प्रक्रिया में सहयोग करने की समझाइश दी गई।

पुलिस अधिकारियों ने आमजन से अपील की कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की सूचना तत्काल संबंधित थाना को दें, ताकि क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत बनाई जा सके।

अभियान में थाना प्रभारी डी.डी. नगर गौतम चंद गावड़े, थाना प्रभारी पुरानी बस्ती विनय सिंह, थाना प्रभारी आमानाका सुधांशु बघेल सहित तीनों थानों के स्टाफ और करीब 80 पुलिस जवान शामिल रहे। पुलिस के अनुसार पूरी कार्रवाई शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई और क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम रही।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS