Explore

Search

May 24, 2026 7:22 pm

सीजी एवं सीबीएसई बोर्ड के टॉप टेन विद्यार्थियों का सम्मान, एसएसपी ने दिया सफलता का मंत्र

दुर्ग, 24 मई। दुर्ग पुलिस द्वारा दधीची सभागार पुलिस लाइन दुर्ग में 10वीं एवं 12वीं कक्षा के CG बोर्ड तथा CBSE बोर्ड के टॉप टेन मेधावी विद्यार्थियों के सम्मान एवं मार्गदर्शन हेतु विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया गया। साथ ही पुलिस परिवार के मेधावी बच्चों को भी उनकी उत्कृष्ट उपलब्धियों के लिए विशेष रूप से सम्मानित कर प्रोत्साहित किया गया।

कार्यक्रम में लाइफ एंड पैरेंटिंग कोच चिरंजीव जैन ने विद्यार्थियों को सफलता के मंत्र, लक्ष्य निर्धारण, तनावमुक्त अध्ययन एवं सकारात्मक सोच के संबंध में मार्गदर्शन दिया। उन्होंने अभिभावकों को बच्चों के साथ गुणवत्तापूर्ण समय बिताने, सतत संवाद बनाए रखने तथा मोबाइल एवं टीवी से दूरी रखते हुए सकारात्मक पारिवारिक वातावरण विकसित करने की सलाह दी।

इस अवसर पर शिक्षक आरिफ ख़ान ने विद्यार्थियों को भविष्य की पढ़ाई एवं करियर संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आईपीएस विजय अग्रवाल ने सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए अनुशासन, मेहनत एवं सकारात्मक सोच को जीवन में अपनाने की अपील की। उन्होंने अभिभावकों से बच्चों की समस्याओं को समझने, उनकी बातों को ध्यानपूर्वक सुनने एवं बेहतर मार्गदर्शन प्रदान करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि मेधावी विद्यार्थी समाज के लिए प्रेरणा स्रोत होते हैं तथा अन्य छात्र-छात्राएं भी उनसे प्रेरणा प्राप्त करेंगे।

कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण उप पुलिस अधीक्षक लाइन रक्षित निरीक्षक विद्यार्थियों के अभिभावक, शिक्षकगण एवं अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

दुर्ग एसएसपी विजय अग्रवाल ने विद्यार्थियों एवं अभिभावकों से बच्चों को सकारात्मक वातावरण प्रदान करने, उनकी प्रतिभा को प्रोत्साहित करने एवं शिक्षा के माध्यम से बेहतर समाज निर्माण में सहयोग करने की अपील की है।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS