Explore

Search

October 8, 2026 12:40 pm

एसएसपी का अल्टीमेटम: कबाड़ चोरों को छोड़ना नहीं, जांच कर भेजो जेल

“एसएसपी रजनेश सिंह की दो टूक बिलासपुर में कानून का राज चलेगा,चोरी का सामान खपाने वाले कबाड़ियों, उनके नेटवर्क और संरक्षण देने वालों की भी करे जांच ,संलिप्तता मिलने पर आरोपियों को गिरफ्तार कर सीधे भेजे जेल”

छत्तीसगढ़ ।बिलासपुर में कबाड़ चोरी और चोरी के माल की खरीद-फरोख्त करने वालों के खिलाफ पुलिस अब आर-पार की कार्रवाई के मूड में है। एसएसपी रजनेश सिंह ने एएसपी सिटी पंकज पटेल और एएसपी ग्रामीण मधुलिका सिंह को सख्त निर्देश देते हुए कहा है कि जिले में चल रहे अवैध कबाड़ अड्डों को चिन्हित कर तत्काल कार्रवाई की जाए।

एसएसपी रजनेश सिंह ने साफ कहा कि बिलासपुर में कानून का राज चलेगा। चोरी का सामान खपाने वाले कबाड़ियों, उनके नेटवर्क और संरक्षण देने वालों की भी जांच की जाए। जांच में संलिप्तता मिलने पर आरोपियों को गिरफ्तार कर सीधे जेल भेजा जाए।

एसएसपी सिंह द्वारा अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि बिना वैध अनुमति संचालित कबाड़ दुकानों और गोदामों के खिलाफ नगर निगम के साथ संयुक्त अभियान चलाया जाए। अवैध कब्जे और नियम विरुद्ध संचालित अड्डों पर सख्त कार्रवाई करते हुए सीलिंग और जब्ती की कार्रवाई भी की जाएगी।

सूत्रों के मुताबिक एसएसपी को शहर और ग्रामीण इलाकों में लंबे समय से कबाड़ के नाम पर चोरी का माल खपाने की शिकायतें मिल रही थीं। इसके बाद पुलिस मुख्यालय स्तर पर सख्ती बढ़ाई गई है। पुलिस अब ऐसे कारोबारियों की कुंडली खंगालने में जुट गई है, जिनकी गतिविधियां संदिग्ध पाई गई हैं।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

CRIME NEWS

BILASPUR NEWS