Explore

Search

August 21, 2026 10:05 pm

भाठागांव में दो पक्षों के बीच खूनी झड़प, 7 आरोपी गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ ।रायपुर के भाठागांव क्षेत्र में मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। चाय दुकान के पास शुरू हुई कहासुनी देखते ही देखते मारपीट में बदल गई, जिसमें दोनों पक्षों के लोगों को चोटें आईं। घटना में एक-एक व्यक्ति को चाकू लगने की भी जानकारी सामने आई है।

सूचना मिलते ही डायल-112 और थाना पुरानी बस्ती पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची तथा घायलों को उपचार के लिए निजी अस्पताल भेजा गया। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर चंद घंटों के भीतर दोनों पक्षों के सात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के अनुसार, दोनों पक्षों के खिलाफ थाना पुरानी बस्ती में अपराध दर्ज कर विवेचना की गई। पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

पहले पक्ष में सैयद अनीस अली (30), निवासी सुभाष नगर, सोहेल खान (22), निवासी कुकरीपारा सुभाष नगर तथा शेख फैजल (30), निवासी गौतम नगर को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने इनके पास से घटना में प्रयुक्त चाकू और मोटरसाइकिल जब्त की है।

वहीं दूसरे पक्ष में शिवम शर्मा (24), निवासी न्यू चांगोरभाठा, करण सिंह ठाकुर (22), निवासी कुशालपुर, परमेश्वर वैष्णव (20), निवासी भाठागांव तथा पुरुषोत्तम उर्फ पतालु ध्रुव (42), निवासी भाठागांव को गिरफ्तार किया गया। इनके कब्जे से चाकू, बेल्ट और डंडा बरामद किया गया है।

पूरे मामले में थाना पुरानी बस्ती पुलिस की त्वरित कार्रवाई को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। यह कार्रवाई पुलिस उपायुक्त वेस्ट जोन संदीप पटेल के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त राहुल देव शर्मा एवं सहायक पुलिस आयुक्त देवांश सिंह राठौर के मार्गदर्शन में की गई।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS