रायपुर। राजधानी के मैग्नेटो मॉल पार्किंग में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट के मामले में तेलीबांधा थाना ने दोनों पक्षों के आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि घटना 09 मई 2026 की रात करीब 8:30 बजे की है।
मामले में थाना तेलीबांधा में अपराध क्रमांक 209/2026 के तहत आरोपी रूपेश साहू पिता मानसिंह साहू, उम्र 35 वर्ष, निवासी सारागांव थाना खरोरा रायपुर के खिलाफ धारा 296, 115(2), 351(2) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज किया गया। वहीं अपराध क्रमांक 210/2026 में आरोपी रोहन नरवाल पिता अजय नरवाल, उम्र 26 वर्ष निवासी डीडी नगर सेक्टर-2 रायपुर, सोमा देवांगन पिता स्व. बैकुण्ठनाथ देवांगन, उम्र 35 वर्ष निवासी दीनदयाल उपाध्याय नगर रायपुर तथा गरिमा राजपूत पिता जितेन्द्र सिंह राजपूत, उम्र 21 वर्ष निवासी मोतीलाल नगर कोटा रायपुर के विरुद्ध धारा 296, 115(2), 351(2), 3(5) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया।
पुलिस द्वारा विवेचना के दौरान 11 मई 2026 को सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। प्रकरण जमानतीय होने के कारण आरोपियों को जमानत मुचलके पर रिहा कर दिया गया। वहीं आरोपी रोहन नरवाल को पृथक से प्रतिबंधात्मक धाराओं में गिरफ्तार कर माननीय विशेष कार्यपालिक मजिस्ट्रेट एवं सहायक पुलिस आयुक्त सिविल लाइन रायपुर के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से न्यायालय के आदेश पर उसे जेल भेज दिया गया।
प्रधान संपादक


